फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Prisoner escaped by scaling 21 feet high prison wall in Khargone

Khargone: 21 फीट ऊंची जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ बंदी, आबकारी एक्ट में था बंद, तलाश जारी

Thu, 01 Dec 2022 06:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Dec 2022 06:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक बंदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। बंदी आबकारी एक्ट में बंद था। पुलिस फरार बंदी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Prisoner escaped by scaling 21 feet high prison wall in Khargone
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन जिले के बड़वाह में स्थित उप जेल से एक बंदी जेल की दीवार कूदकर फरार हो गया। जेल से फरार हुआ बंदी 14 अक्टूबर से उप जेल में बंद था। उसे आबकारी अधिनियम के तहत 34 (2) के मामले में जेल भेजा गया था। फरार हुए बंदी की पहचान संजू उर्फ संजय पिता गोविंद मानकर (27) में हुई है। उप जेल की  दीवार लगभग 21 फीट ऊंची है, जिसे फांदकर बंदी भागा है। बंदी खेड़ी टांडा गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


मामले में जेल अधीक्षक युवराज सिंह मुवेल से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। जेल अधीक्षक के अनुसार वे रूटीन वर्क के अनुसार जेल का निरीक्षण कर वह सुबह 9 बजे मार्केट गए थे। करीब 10 बजे जेल गेट से फोन आया कि एक बंदी संजय पिता गोविन्द दीवार कूदकर फरार हो गया है। उन्होंने तुरंत थाने, सेंट्रल जेल और एसडीएम कार्यालय पर सूचना दी। फिलहाल, फरार बंदी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी विनोद दीक्षित और थाना प्रभारी बड़वाह जगदीश गोयल भी उप जेल पहुंचे। उन्होंने जेल अधीक्षक से इस मामले की पूरी जानकारी भी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि फरार बंदी संजय को चश्मदीदों ने जेल से भागने के बाद जयंती माता रोड की तरफ जाते हुए देखा है। यही कारण है कि पुलिस और जेल का पूरा अमला उसे जयंती माता एवं इसी रोड से लगे वन क्षेत्र में तलाश रहा है। वह इसी क्षेत्र खेड़ी टांडा का ही रहना वाला है, इसलिए उसके घर के आसपास भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed