{"_id":"62dec17550b20802316c39f0","slug":"principal-and-teacher-of-uma-vidyalaya-of-chhindwara-removed-in-case-of-obscene","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: प्राचार्य और शिक्षक पर लगा अश्लील हरकत का आरोप, ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद दोनों हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: प्राचार्य और शिक्षक पर लगा अश्लील हरकत का आरोप, ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद दोनों हटाए गए
Mon, 25 Jul 2022 09:46 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:46 PM IST
सार
आए दिन शिक्षकों की हरकत से छात्राएं परेशानी थी। लिहाजा मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते हुए परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
छिंदवाड़ा। अश्लील आरोपों से घिरे जुन्नारदेव विकासखंड के उमा विद्यालय के प्राचार्य और एक शिक्षक को हटा दिया गया है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से यह कदम परिजनों के हंगामे के बाद उठाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते हुए ताला नहीं खोलने दिया गया।
बता दें कि, स्कूल के प्राचार्य और एक शिक्षक पर छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का संगीन आरोप लगाया था। तभी से स्कूल प्राचार्य प्रमोद मोदी और शिक्षक नरेंद्र ठाकुर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। पुलिस से दोनों की शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके विरोध में परिजना और अन्य ग्रामीण लामबंद हो गए। यहां उन्होंने स्कूल के गेट पर जोरदार हंगामा किया और दरवाजे पर लगे ताले को शिक्षकों को नहीं खोलने दिया। सूचना मिलने पर सहायक आयुक्त ने प्राचार्य और शिक्षक को हटा दिया। प्राचार्य प्रमोद मोदी को बिलावर कला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हटाकर मूल संस्था नंदलाल सूद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेज दिया गया है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर को अगले निर्देश तक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। वहीं, शिक्षक नरेंद्र ठाकुर की पत्नी पूर्व प्राचार्य नमिता ठाकुर को भी बिलावर कला से हटाने की जानकारी मिली है।
यह है विवाद
स्कूल की छात्राओं ने दोनों शिक्षकों पर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे। आरोप है कि इस मामले की शिकायत शिक्षा और पुलिस के अधिकारियों से की गई थी। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरे मामले को लेकर पिछले 5 दिनों से हंगामा चल रहा था। अब सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।