{"_id":"fc5d9b7a-53f3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"preparations-of-brtc-corridor-is-incomplete","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरीडोर की टेस्टिंग, पर तैयारियां अधूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉरीडोर की टेस्टिंग, पर तैयारियां अधूरी
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 01 Jan 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरटीएस कॉरिडोर की आधी-अधूरी तैयारियों के बीच फाइनल टेंस्टिंग के बाद नगर निगम आज से सवारियों के साथ कॉरिडोर की टेस्टिंग करेगा। इससे पहले फाइनल टेस्टिंग में निगम ने कॉरिडोर में खाली बसें चलाकर तकनीकी पक्षों की जांच की थी। यह टेस्टिंग एक महीने तक चलेगी।
विज्ञापन
अब जांच से संतुष्ट होने के बाद नगर निगम सवारियों के साथ टेस्टिंग करेगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान हर उस पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी, जिससे सवारियों को दिक्कत होती है। पहले कॉरीडोर को एक जनवरी से शुरू किया जाना था, लेकिन टेस्टिंग पूरी नहीं होने के चलते इसे शुरू करने का फैसला टाल दिया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त रजनीश श्रीवास्तव के अनुसार करीब एक महीने तक कॉरिडोर में सवारी के साथ ट्रैफिक लोड की जांच की जाएगी। इस दौरान बस स्टॉप पर बस के खड़े होने पर सवारियों की स्थिति, लोगों के कॉरीडोर पार कर बस तक जाने की स्थिति और दो बसों के एक पॉइंट पर एक साथ गुजरने पर होने वाली परेशानियों को भी जांचा जाएगा। इसके साथ ही दुर्घटना हो सकने की सभी संभावनाओं पर भी ध्यान दिया जायेगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि महापौर कृष्णा गौर बीआरटीएस को एक जनवरी से शुरू करने की बात कह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने काम पूरा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर पेनाल्टी लगाने को भी कहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि नए साल में बीआरटीएस से जुडे अधिकारियों और ठेकेदारों के लिए मुश्किल आ सकती है।
