फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Preparations for Ganga Dussehra in Omkareshwar, thousands of devotees will gather for Narmada bath

Omkareshwar News: ओंकारेश्वर में गंगा दशहरे की तैयारियां तेज, नर्मदा स्नान के लिए उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु

Sun, 24 May 2026 09:11 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: Dinesh Sharma Updated Sun, 24 May 2026 09:11 PM IST
सार

अधिकमास में पड़ रहे गंगा दशहरा पर्व को लेकर ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 26 मई को हजारों श्रद्धालु नर्मदा स्नान और पूजा के लिए पहुंचेंगे। ब्रह्मपुरी घाट सहित कई घाटों पर महाआरती, दीपदान और प्रसादी वितरण होगा। प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Preparations for Ganga Dussehra in Omkareshwar, thousands of devotees will gather for Narmada bath
मां नर्मदा के किनारे ओंकारेश्वर मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में 26 मई को मंगलवार को गंगा दशहरे की तैयारियां तेज हो गई हैं अधिकमास में आने से बड़ी संख्या में लोग गंगा दशहरा एवं नर्मदा स्नान के लिए ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। ब्रह्मपुरी घाट पर महाआरती होगी। नर्मदा तट दीपों से झिलमिलाएगा। 
विज्ञापन


ओंकारेश्वर में सैकड़ों वर्षों से गंगा दशहरे का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पूरे देश से ओंकारेश्वर पहुंचते हैं। नगर में भी लोग इसे मनाने के लिए एक दिन पहले ही पूरी तैयारियां शुरू कर देते हैं। नर्मदा के अनेक घाटों पर संध्याकालीन स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर में एकत्रित होते हैं।
विज्ञापन


वर्षों बाद अधिक मास में गंगा दशहरा
ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक दुबे ने बताया कि कई वर्षों के बाद अधिक मास में गंगा दशहरा पर आ रहा है। दुबे ने बताया कि पुराणिक परंपरा के अनुसार ऐसा माना जाता है कि गंगा दशहरे के दिन गंगा अपनी बहन नर्मदा से मिलने किसी न किसी रुप में अवश्य आती हैं। इसीलिए श्रद्धालु दोनों पवित्र नदियों में स्नान, पुण्य कर दोहरा लाभ अर्जित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- श्रद्धालु कर रहे थे बाबा महाकाल के दर्शन, अचानक सामान्य लाइन में पहुंच गए क्लेक्टर; फिर यह हुआ

ब्रह्मपुरी घाट पर होगी महाआरती
मात रक्षा सेवा संगठन के अध्यक्ष रणजीत भंवरिया ने बताया कि ब्रह्मपुरी घाट पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा  मां नर्मदा के आंचल में हजारों आटे के दीपक  झिलमिलाते हुए छोड़े जाएंगे। आतरी के बाद महाप्रसादी का वितरण भी होगा। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक दृष्टि राजा राव पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कोटितीर्थघाट पर रात्रि 7:30 बजे मंदिर के पुजारियों के सानिध्य में मां नर्मदा का पूजन पाठ आरती करने के बाद शुद्ध घी से बने हुए प्रसादी हलवे का वितरण भी किया जाएगा घाट पर भव्य रोशनी भी होगी। अभय घाट पर मार्कंडेय संन्यास आश्रम के स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के सानिध्य में साधु संत सन्यासी गंगा दशहरा पर्व मनाएंगे। 

नागरघाट अन्नपूर्णा आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद गिरि जी महाराज द्वारा गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इसी तरह गोमुखघाट पर नाविक संघ द्वारा भी गंगा दशहरे पर्व पर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। विष्णुपुरी क्षेत्र में नगर के युवाओं द्वारा भी हलवा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार नर्मदा के तट पर अनेक मठ मंदिर आश्रम में भी गंगा दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी गोमुखघाट पर नाविक संघ द्वारा भी गंगा दशहरे पर्व पर प्रसादी का वितरण किया जाएगा विष्णुपुरी क्षेत्र में नर्मदा तट पर अनेक मठ मंदिर आश्रम अभी गंगा दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाएंगे। 


ये भी पढ़ें-  मस्तक पर चंद्रमा, गले में मोगरे की माला... बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप ने मोहा मन

खेड़ी घाट पर होगा नर्मदा स्नान
खंडवा इंदौर सड़क मार्ग पर स्थित खेड़ीघाट पर भी शाम 5:00 बजे के बाद बड़ी संख्या में नर्मदा के भक्त गंगा दशहरा पर्व एवं नर्मदा स्नान के लिए पहुंचेंगे। प्रशासन ने भी गंगा दशहरे पर्व को लेकर सभी तैयारी संपूर्ण कर ली हैं।  खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ओंकारेश्वर बांध प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि पर्व के दौरान नर्मदा नदी का जलस्तर एक जैसा बना रहे। ओंकारेश्वर एसडीएम एवं मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पंकज वर्मा ने मंदिर के सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो विशेष करके छांव के इंतजाम किए जाएं।

एसपी जैन ने दिए सुरक्षा के निर्देश
खंडवा एसपी अगम जैन ने ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अशोक सिंधिया को पर्याप्त श्रद्धालुओं की सुरक्षा नर्मदा स्नान के घाटों पर किसी भी प्रकार की डूबने की घटनाएं नहीं हों, इसके लिए एसडीआरएफ होमगार्ड के जवान तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ओंकारेश्वर नगर परिषद की सीएमओ मोनिका पारधि ने कहा कि ओंकारेश्वर नगर में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था के स्पेशल इंतजाम करें। नगर में विशेष सफाई अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed