फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Preparation of MP Congress to give competition to BJP: Congress will bring issues like inflation, unemployment to the public through social media

MP कांग्रेस की BJP को टक्कर देने की तैयारी: सोशल मीडिया से महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे जनता तक पहुंचाएंगी कांग्रेस

Sat, 23 Apr 2022 06:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Apr 2022 06:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी को आगामी 2023 के मुकाबले में कड़ी टक्कर देने की तैयारी शुरू कर दी है। कमलनाथ ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस सोशल मीडिया पर सबसे मजबूत है। कांग्रेस बीजेपी को टक्कर देने के लिए प्लान भी तैयार कर रही है।

विज्ञापन
Preparation of MP Congress to give competition to BJP: Congress will bring issues like inflation, unemployment to the public through social media
कांग्रेस सोशल मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी को आगामी 2023 के मुकाबले में कड़ी टक्कर देने की तैयारी शुरू कर दी है। कमलनाथ ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस सोशल मीडिया पर सबसे मजबूत है। कांग्रेस बीजेपी को टक्कर देने के लिए प्लान भी तैयार कर रही है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार को सोशल मीडिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीसीसी मुख्यालय पहुंचे थे। कांगेस बीजेपी को टक्कर देने के लिए प्लान भी बना रही है। इसके लिए एक्सपर्ट से सोशल मीडिया को मजबूत करने के सुझाव भी लिए जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे जनता तक पहुंचाएंगे। इसको लेकर ही सोशल मीडिया सम्मेलन में चर्चा की गई।
विज्ञापन


पीसीसी प्रमुख कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण और सशक्त माध्यम है। कमलनाथ ने कहा कि हर कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर कम से कम 2 घंटे का समय पार्टी को दे और अधिक से अधिक पोस्ट साझा करे। आप भाजपा सरकार की नाकामियों का विधिवत अध्ययन करिए और उन्हें तथ्यों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करिए। कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपनी सरकारों के दौरान जो भी अच्छे काम किए हैं उन्हें जनता तक तथ्यात्मक रूप से पहुंचाइये।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार पुलिस, पैसा और प्रशासन से चल रही है। लेकिन आपको इससे डरने की जरूरत नहीं है। आप सब मिलकर जब काम करेंगे तो कांग्रेस पार्टी को 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतने से कोई नहीं रोक सकता। 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा पर कांग्रेस का झंडा लहराएगा।


कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को एक प्रजेंटेशन पेश करके अपनी उपलब्धियां बताईं और आगे काम करने की ट्रेनिंग दी। तिवारी ने बताया कि मप्र कांग्रेस ट्वीटर फालोवर में देश की सभी पीसीसी से आगे है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ट्वीटर फ़ालोवर में प्रदेश की बीजेपी से आगे है। फेसबुक में मध्यप्रदेश कांग्रेस का टॉप परफॉर्मर है। फेसबुक इंगेजमेंट में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश की बीजेपी से चार गुना आगे है। टीम गठन और संगठन विस्तार में भी मध्यप्रदेश कांग्रेस टॉप पर है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed