फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pragya Thakur terms man who shot her kabaddi video your old age and next birth will also get spoiled

भोपाल: 'बुढ़ापा और अगला जन्म तक हो जाएगा खराब', आखिर क्यों प्रज्ञा ठाकुर ने युवक को दे दिया श्राप, जानें

Sat, 16 Oct 2021 12:29 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 16 Oct 2021 12:29 PM IST
सार

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए एक चेहरे पर कई चेहरे लगाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर सांसद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Pragya Thakur terms man who shot her kabaddi video your  old age and next birth will also get spoiled
प्रज्ञा ठाकुर, सांसद, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक युवक को रावण कहकर बुढ़ापा और अगला जन्म खराब होने का श्राप दिया है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है।  कांग्रेस नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए एक चेहरे पर कई चेहरे लगाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सांसद कभी व्हीलचेयर पर दिखती हैं, तो कभी गरबा करते तो कभी कबड्डी खेलते हुए। अगर किसी ने यह वीडियो बना ही लिया तो उसे श्राप देने की क्या जरूरत है। जनता के लिए एक सांसद की भाषा मर्यादित नहीं है।  

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रज्ञा ठाकुर का कबड्डी खेलने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। पिछले दिनों प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के काली मंदिर परिसर में कुछ खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेलते हुए दिखी थीं। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो तैयार कर लिया और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया। वीडियो शेयर होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर आगबबूला हो उठीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रज्ञा ठाकुर ने वीडियो बनाने वाले को रावण भी कहा
भोपाल के संत नगर (बैरागढ़) में सिंधी समुदाय की ओर से आयोजित दशहरे के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने वायरल वीडियो पर अपनी भड़ास निकालीं। सांसद ठाकुर ने कहा कि "मैं दो दिन पहले एक दुर्गा पंडाल में आरती करने गई थी, जब मैदान पर खेल रहे कुछ खिलाड़ियों ने मुझसे (कबड्डी) खेलने का अनुरोध किया तो मैं खुद को रोक नहीं पाई। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मैं मैदान में चली गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाला कोई रावण ही होगा, जिसका बुढ़ापा और अगला जन्म खराब हो जाएगा। 


प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं किसी की दुश्मन नहीं हूं, लेकिन कोई मुझे दुश्मन मानता है तो इसमें मैं क्या कर सकती हूं। अगर इस बीच कोई मुझसे वहां पर नाराज था तो वह रावण ही था। मुझे नहीं पता कि मैंने उससे क्या कीमती वस्तु छीन ली है। रावण कहीं भी हो सकता है। 

क्रांतिकारी और संतों का अपमान करने वाले बच नहीं पाते- ठाकुर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ठाकुर ने कहा कि मैं संस्कार खराब होने वाले लोगों से सुधरने की अपील करती हूं, अगर वह नहीं सुधरता तो उसका बुढ़ापा और अगला जन्म खराब होना निश्चित है, क्योंकि देशभक्तों, क्रांतिकारियों और संतों से जिसने टकराने की कोशिश की है वह बच नहीं पाया है। वह चाहे रावण हो कंस हो या वर्तमान का अधर्मी' या 'विधर्मी' व्यक्ति क्यों ना हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed