फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   pragya thakur said lottery not wrong will help in bringing shaky economy back on track

मध्यप्रदेश: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लॉटरी और सट्टे को बताया सही, कहा- इससे होता है कई लोगों का भला

Wed, 08 Sep 2021 04:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 08 Sep 2021 04:27 PM IST
सार

शिवराज सरकार के इससे जुड़े फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं सरकार के फैसले के साथ हूं। सरकार की नीतियां ऐसी ही होनी चाहिए हैं, जिसमें समाज का लाभ हो।

विज्ञापन
pragya thakur said lottery not wrong will help in bringing shaky economy back on track
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उन्होंने एक गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया है। अब वे लॉटरी और सट्टे को लेकर दिए बयान को लेकर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि लॉटरी और सट्टा हमेशा गलत नहीं होता। कई तरह की लॉटरी से लोगों का भला भी हो जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इसको कानूनी रूप से मान्यता देने और शुरू करने की अनुमति देने से समाज को फायदा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना महामारी के समय में जब देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी हुई है, तब इसे शुरू करने से उसे वापस अच्छी स्थिति में लाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


शिवराज सरकार के इससे जुड़े फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं सरकार के फैसले के साथ हूं। सरकार की नीतियां ऐसी ही होनी चाहिए हैं, जिसमें समाज का लाभ हो। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने 23 अगस्त को गजट नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें सट्टा और लॉटरी की अनुमति दी गई है। लॉटरी (विनियमन) अधिनियम 1998 (1998 का 17) के अधीन और सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 (1867 का 3) के अधीन यह छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसकी निंदा की थी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा की शिवराज सरकार नवाचार की बात करती है, लेकिन रेवेन्यू बढ़ाने के लिए जुए और सट्टे के लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब देखना होगा कि यह सरकार किस तरह से नैतिक मूल्यों की रक्षा करेगी। पार्टी प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा था कि नई संस्कृति, नवाचार, पार्टी विथ डिफरेंस, हेडगेवार सावरकर, गोलवलकर और दीनदयाल सभी को एक साथ नमन, बन गया मप्र आत्मनिर्भर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed