{"_id":"64fbf8dd040a804d370c07b6","slug":"pradeep-mishra-s-shiv-mahapuran-katha-ends-today-in-chhindwara-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का समापन, पूर्व CM कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का समापन, पूर्व CM कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ हुए शामिल
Sat, 09 Sep 2023 10:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:17 AM IST
सार
प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का समापन शनिवार को हो गया। कथा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 तक चली। कथा में पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ शामिल हुए।
विज्ञापन
पंडित प्रदीप मिश्रा और पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा के सिमरिया हनुमान मंदिर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आज अंतिम दिन रहा। आखिरी दिन कथा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चली। समापन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि पांच सितंबर से शुरू हुई इस कथा में लाखों श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे। सिमरिया हनुमान मंदिर में विशेष पंडाल सजाया गया। ऐसे में कथा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
पंडाल में ही रात गुजारे श्रद्धालु
पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। कुछ श्रद्धालु अपने परिवार के साथ कथा पंडाल में ही रात गुजारे। पंडित मिश्रा की कथा के आयोजन में छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल और नरसिंहपुर सहित आसपास के जिलों से काफी श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।
बता दें, कथा के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर से उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि महाराज जी आपकी जो कथा है, वह काफी कम दिन में खत्म हो गई। इससे हमारा पेट नहीं भरा। हम चाहते हैं कि आप यहां से जाते समय यह कहते हुए जाएं कि हम छिंदवाड़ा आते रहेंगे और आप छिंदवाड़ा को गोद ले लीजिए, ऐसा जिला आपको कहीं नहीं मिलेगा।
कोरोना कल में छिंदवाड़ा में नहीं होने दी ऑक्सीजन और रेमडेसिवर इंजेक्शन की कमी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा समापन के दौरान आभार प्रकट करते हुए कहा, आज से ढाई साल पहले जब पूरे देश में कोरोना की लहर थी। उस समय छिंदवाड़ा एकमात्र ऐसा जिला था, जहां एक घंटे के लिए भी ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी हमने नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि मुझे लोग पूछते थे कि छिंदवाड़ा में इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है तो मैंने कहा कि यह छिंदवाड़ा वालों के प्यार और विश्वास का फल है।
पांच दिन की कथा का हो गया समापन
गौरतलब है कि सिमरिया हनुमान मंदिर में पिछले पांच दिन से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही थी, जिसका आज समापन हो गया। कथा समापन के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी मौजूद रहे।
