फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh News in Hindi Madhya Pradesh Missing Poster MP Of Sadhvi Pragya missing poster seen in bhopal

मध्यप्रदेश: ‘लापता’ साध्वी प्रज्ञा पोस्टर मामले में भाजपा ने कहा-वह एम्स में भर्ती

Sat, 30 May 2020 06:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 30 May 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
MP Madhya Pradesh News in Hindi Madhya Pradesh Missing Poster MP Of Sadhvi Pragya missing poster seen in bhopal
सांसद साध्वी प्रज्ञा (फाइल फोटो)

 भोपाल लोकसभा सांसद साध्वी  प्रज्ञा सिंह ठाकुर के कई ‘लापता’ पोस्टर शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी के विभिन्न हिस्सों में दिखाई दिए। इसपर सफाई देते हुए एक भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि वह कैंसर और आंखों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। अज्ञात लोगों द्वारा लगाए गए पोस्टर में कहा गया है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से परेशान भाजपा सांसद गायब हैं।

विज्ञापन


इस बीच,  साध्वी  प्रज्ञा ने वीडियो कॉल के जरिये शहर के बैरागढ़ चीचली क्षेत्र में सहकार भारती द्वारा संचालित एक मोबाइल अस्पताल सेवा शुरू की और संगठन के पदाधिकारी उमाकांत दीक्षित ने दावा किया कि वह गायब नहीं हुई है। तबियत ठीक नहीं होने की वजह से वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह कोरोनो वायरस प्रकोप के लिए लॉकडाउन के बीच फोन पर श्रमिकों के संपर्क में थीं और प्रवासियों, छात्रों और जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। भोपाल दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पोस्टरों का समर्थन करते हुए कहा कि लोगों को इस संकटपूर्ण समय में ठाकुर के ठिकाने के बारे में जानने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता राहुल कोठारी ने बताया कि ठाकुर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह कैंसर और आंखों के इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में हैं। इससे पहले छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुल और ग्वालियर में पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए इस तरह के ‘लापता’ पोस्टर लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed