फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on OBC in MP: Kamal Nath said Congress fought the battle of reservation, the government did not even answer in the assembly

MP में OBC पर सियासत: कमलनाथ बोले- आरक्षण की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी, सरकार ने विधानसभा में जवाब तक नहीं दिया

Mon, 18 Apr 2022 07:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Apr 2022 07:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों का विधानसभा चुनाव 2023 से पहले आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। सोमवार को ओबीसी सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आरक्षण की लड़ाई हमने लड़ी। वहीं, मंत्री भूपेन्द्र सिंह बोले- कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की और वोट के लिए भ्रमित करने का काम किया।

विज्ञापन
Politics on OBC in MP: Kamal Nath said Congress fought the battle of reservation, the government did not even answer in the assembly
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार को ओबीसी सम्मेलन में कमलनाथ ने कहा कि आरक्षण की लड़ाई हमने लड़ी। वहीं, मंत्री भूपेन्द्र सिंह बोले कांग्रेस ने सिर्फ राजनीति की और वोट के लिए भ्रमित करने का काम किया।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने आरक्षण की लड़ाई लड़ी। सरकार विधानसभा में जवाब तक नहीं दे पाई। अब हमारा संगठन पिछड़ा वर्ग कैसे मजबूत होगा इस पर ध्यान देगा। कमलनाथ ने कहा कि छोटी छोटी जातियों पर ध्यान देना होगा। इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सभी का एक संकल्प ओबीसी को 27% आरक्षण दिलाना है।
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में बुंदेलखंड. मालवा सभी स्थानों पर केमिस्ट्री अलग-अलग है। आपको इनका गणित समझना होगा और बिठाना होगा। आज हमारी संस्कृति के विरुद्ध काम हो रहा है। इसे जोड़ने के लिए काम करना होगा। एक झंडे के नीचे हम सब खड़े हैं यही हमारी संस्कृति है। हमारा संविधान गलत हाथों में नहीं जाना चाहिए। बीजेपी आज धर्म तो कल जाति के आधार पर राजनीति करेगी। यह हमें समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी पुलिस पैसा, प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। 16 से 17 महीने और बचे है। प्रशासन से एक-एक का हिसाब दिया जाएगा। आप चिंता मत कीजिए। कमलनाथ ने खरगोन मामले में ध्यान मोड़ने का प्रयास बीजेपी कर रही है। आने वाले महीनों में बीजेपी यही करेगी कि कैसे जनता का ध्यान हटाया जाए। डायरी लेकर लोगों के बीच जाएं।
 
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि आरक्षण के नाम पर बीजेपी ने ओबीसी वर्ग से धोखा किया है। हमेशा से बीजेपी आरक्षण विरोधी रही है। कांग्रेस की मांग है कि जातिगत आरक्षण के साथ आर्थिक स्थिति के आधार पर भी आरक्षण का लाभ दिया जाए। प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण का प्रावधान हो। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग की आर्मी में भी रेजीमेंट बनाई जाए।  

 
वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के सम्मेलन पर कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट पाने के लिए लोगों को भ्रमित करने का काम करती है। कांग्रेस ने एसटी, एससी, ओबीसी और मुस्लिमों के नाम पर सिर्फ राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोशिश होती है किसी तरह से समाज को बांटकर राज करो। उन्होंने सवाल किया कि जब तक कांग्रेस की सरकार देश और प्रदेश में रही है, ओबीसी के लिए क्या किया?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed