फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on MP Corona death: Kamal Nath said there were more than 1 lakh deaths in the state, Home Minister said politics is being done on mourning

कोरोना मौत पर सियासत: कमलनाथ बोले प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई, गृहमंत्री ने कहा मातम पर राजनीति हो रही

Fri, 06 May 2022 05:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 06 May 2022 05:06 PM IST
सार

कोरोना से मौत को लेकर WHO के आकड़े को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। सरकार जान बचाने के बजाए आकड़े दबाने में लगी रही। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर पलटवार किया।

विज्ञापन
Politics on MP Corona death: Kamal Nath said there were more than 1 lakh deaths in the state, Home Minister said politics is being done on mourning
कमलनाथ-नरोत्तम फिर आमने-सामने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना से मौत को लेकर डब्ल्यूएचओ के आकड़ों सामने आने के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। सरकार जान बचाने के बजाए आकड़े दबाने में लगी रही। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार कर कहा कि कांग्रेस मातम पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं शुरू से ही कहता रहा हूं कि कोरोना से देश में लाखों लोगों की मौत हुई है, जबकि भाजपा सरकार लोगों की जान बचाने व सच्चाई स्वीकारने की बजाय आंकड़े दबाने-छिपाने में ही लगी रही। कमलनाथ ने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश को लेकर भी कहा कि यहां भी शिवराज सरकार के कुप्रबंधन के कारण मार्च और अप्रैल के महीने में श्मशान और कब्रिस्तानों में 1,27503 लोगों के अंतिम संस्कार हुये, इसमें से अगर 80 फीसदी भी कोरोना से मौतें हुईं हैं तो वो तादाद 1,02000 होती है। सरकार ने मुझे झूठा बताकर मेरे खिलाफ शिकायतें दर्ज करवा दी। जबकि हमने लोगों को इलाज, बेड, ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाइयों व इंजेक्शन के अभाव में तड़प-तड़प कर दम तोड़ते हुए देखा है।
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि अब तो WHO भी कह रहा है कि भारत में कोविड से सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं और सरकारी आंकड़े से 10 गुना ज़्यादा मौतें हुई हैं और मौतों का आंकड़ा 47 लाख से भी ज्यादा हैं। इसी से समझा जा सकता है कि भाजपा सरकार किस प्रकार झूठ परोसती रही, झूठे आंकड़े परोसती रही। उसकी किसी भी घोषित योजना का लाभ पीड़ित परिवारों को नहीं मिला। अब सच्चाई सामने है। जिन लोगों ने अपनो को खोया है वो भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार कर कहा कि वह डब्ल्यूएचओ की मान रहे हैं, हिंदुस्तान की नहीं मान रहे। यह उनकी विशेषता है महान भारत को बदनाम भारत कैसे करें। पूरी कांग्रेस मातम की राजनीति पर आ गई है।  




बता दें प्रदेश के सरकारी रिकॉर्ड में अब तक कोरोना से मौतों का आकड़ा बहुत कम है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक सिर्फ 10735 मौतें ही कोरोना से होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed