फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on cow: Congress protest against death of cows in Berasia goshala, police imposed section of Animal Cruelty Act

गाय पर राजनीति: बैरसिया की गोशाला में गायों की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गोशाला संचालक पर एक और धारा

Thu, 03 Feb 2022 07:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 03 Feb 2022 07:00 PM IST
सार

भोपाल की बैरसिया तहसील के ग्राम बसई की गोशाला में बड़ी संख्या में गायों की मौत पर सियासत गरमा गई है। गुरुवार को कांग्रेस ने गाय के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस ने भी गोशाला संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा बढ़ा दी है। 
 

विज्ञापन
Politics on cow: Congress protest against death of cows in Berasia goshala, police imposed section of Animal Cruelty Act
भोपाल में बैरसिया की गोशाला में गायों की मौत के मामले में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की बैरसिया तहसील के ग्राम बसई की एक गोशाला में बड़ी संख्या में गायों की मौत को मामला गरमा गया है। ग्रामीण आक्रोशित हैं। गुरुवार को इस मसले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। वे इस दौरान अपने साथ गाय भी लाए थे। उसका पूजन भी किया गया। 
विज्ञापन


इस मामले में 30 जनवरी को वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर बैरसिया थाना पुलिस ने गोशाला संचालक निर्मला शांडिल्य के खिलाफ धारा-269, 270 के तहत केस दर्ज किया था। एक फरवरी को निर्मला को गिरफ्तार कर रिहा किया जा चुका है। पुलिस ने गोशाला संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा-11 भी बढ़ा दी है। यह धारा भी जमानती है। बैरसिया के एसडीओपी केके वर्मा के मुताबिक गोशाला में कई दिनों से गायों की मौत हो रही थी। अंतिम संस्कार नहीं होने से मृत गायों के शव जगह-जगह बिखरे पड़े थे। 29-30 जनवरी की रात को भी गोशाला में आठ गायों की मौत हुई।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
कांग्रेस ने बैरसिया में गोशाला में गायों की मौत के मामले में जांच कमेटी बनाई है। साथ ही गो संवर्धन बोर्ड के दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पीसी शर्मा के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने गाय की पूजा की। कांग्रेस की मांग है कि गाय की हत्या के मामले में निर्मला शांडिल्य और उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। इस मामले में सीबीआई जांच की जाए या किसी मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच कराई जाए। वैसे, इस मामले में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पहले ही न्यायिक जांच के आदेश दे चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां गए रामेश्वर शर्मा और प्रज्ञा ठाकुर?
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बैरसिया की गोशाला संचालक के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करीब 800 गायों को जेसीबी से उठाकर दफनाया गया है। भाजपा के नेता इस मामले में खामोश बने हुए हैं। गाय को गौ माता कहने वाले लोग कहां हैं? वे सड़कों पर क्यों नहीं हैं? इस कांड के बाद हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहां गायब हैं? अल्पसंख्यक समाज भी इस घटना को लेकर पूरी लड़ाई लड़ेगा। 


गोशाला संचालक को बोर्ड की क्लीन चिट
मप्र गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा कि बैरसिया मामले में गोशाला संचालक की कोई गलती नहीं है। भोपाल नगर निगम के लोग पूरे शहर से गायों को लाकर वहां फेंक जाते हैं। उस महिला का दोष नहीं है। उसकी गोशाला में इतना गोवंश है ही नहीं, जितनी मौतें अब तक वहां हो चुकी है। इस मामले में उस महिला की कोई गलती नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed