{"_id":"6098b3af8ebc3e8dc257899f","slug":"policeman-beat-up-a-man-with-kick-and-punches-amid-lockdown-violation-in-shahdol-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: लॉकडाउन तोड़ा तो पुलिस ने लात-घूंसों से पीटा, गले में गमछा डालकर घसीटने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: लॉकडाउन तोड़ा तो पुलिस ने लात-घूंसों से पीटा, गले में गमछा डालकर घसीटने का भी आरोप
Mon, 10 May 2021 09:46 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 10 May 2021 09:46 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक शख्स की लात-घूंसों से पिटाई की गई। इतना ही नहीं गले में गमछा दबाकर उसे घसीटने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने की शख्स की पिटाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई हिस्सों में लॉकडाउन लगाया हुआ है। लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन ना करने और सख्ती से इनका पालन करने के लिए प्रशासन ने पुलिस तैनात की हुई है लेकिन अगर लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन हो जाए तो इसके लिए क्या किसी को लात-घूसों से मारना उचित है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के शहडोल से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक शख्स को लात-घूंसों से पीटता हुआ दिखाई देता है, यही नहीं पुलिसकर्मी गमछे से शख्स का गला दबाकर उसे घसीटने की कोशिश करता है। इस शख्स पर आरोप है कि इसने लॉकडाउन के नियमों तो तोड़ा है।
विज्ञापन
दरअसल, ये मामला शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र का है। ये वीडियो चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है, इस वीडियो में पुलिसकर्मी शख्स की पिटाई करता नजर आ रहा है। इस दौरान पीड़ित लोगों से मदद मांगता रहा लेकिन लोग मूकदर्शक होकर देखते रहे।
विज्ञापन
इस घटना के बाद शख्स पुलिस की बर्बरता की शिकायत करने कई किलोमीटर की दूरी तय कर एसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मदद का गुहार लगाने लगा। बता दें कि शख्स का नाम सत्येंद्र कुमार द्विवेदी है और वो गेंहू लेकर खरीदी केंद्र जा रहे थे, साथ में उन्हें अपनी बीमार भैंस की दवा भी लेनी थी।
इसी दौरान एक हेड कांस्टेबल ने सत्येंद्र से लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने का कारण पूछते हमला बोल दिया। पुलिसकर्मी ने शख्स को लात-घूंसों से मारा और गमछा से गला दबाकर घसीटने की कोशिश की। इस बीच शख्स मदद मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सत्येंद्र लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा था और पुलिस के मना करने पर बदतमीजी करने लगा। सत्येंद्र के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। बता दें कि सत्येंद्र के खिलाफ पहले से दर्जनों से मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई संगीन मामले भी हैं।
