फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   police stop procession to enter in prohibition area then lathicharge in dhar

धार: प्रतिबंधित क्षेत्र से जुलूस निकालने की नहीं थी अनुमति, पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

Tue, 19 Oct 2021 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 03:45 PM IST
सार

धार में प्रतिबंधित क्षेत्र में जुलूस नहीं निकालने के बाद भी कुछ शरारती तत्व अंदर घुस गए। जिसपर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल मच गया। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही हालात पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
police stop procession to enter in prohibition area then lathicharge in dhar
प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की थी अनुमति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार शहर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकालने के दौरान भगदड़ की स्थिति मच गई। प्रतिबंधित क्षेत्र से जुलूस नहीं निकालने की अनुमति थी, लेकिन मंगलवार को करीब सवा 10 बजे अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जुलूस जब उटावद दरवाजा क्षेत्र से गुजर रहा था तो उसमें शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटाकर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस के जवानों ने प्रवेश करने से रोका, लेकिन कुछ युवा अंदर घुसने के लिए हंगामा करने लगे। इसपर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। ऐसे में वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी के हालात बन गए। हालांकि, पुलिस बल ने हालात पर तुरंत ही काबू पा लिया। लाठीचार्ज के बाद कई इलाकों में भीड़ जमा होने लगी थी।

विज्ञापन


ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार प्रशासन ने शुरुआत में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन सोमवार देर शाम को फैसला हुआ कि सीमित क्षेत्रों में जुलूस निकाला जा सकेगा। इसके लिए रूट तय किया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जुलूस शुरू हुआ। धार की गुलमोहर कॉलोनी से होते हुए जुलूस बस स्टैंड व धान मंडी होता हुआ पिंजारवाड़ी पहुंचा। रास्ते में से लोग जुलूस में शामिल होते गए और देखते ही देखते संख्या एक हजार के ऊपर हो गई। पिंजारवाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा  रखे थे। इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर रखा था। जब जुलूस यहां पहुंचा तो पुलिस ने समझाया कि इस रूट पर अनुमति नहीं है। फिर भी कुछ लोग उसमें घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन मानने को तैयार नहीं हुए। जिसपर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। 
विज्ञापन


शरारती तत्वों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग के बजाए जब एक वर्ग के कुछ लोग परंपरागत मार्ग से जाने का दबाव बनाने लगे। इस पर इन लोगों को रोका गया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ उलझने लगे।  पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकलवाया। फिलहाल हम शरारती तत्वों को चिह्नित कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed