{"_id":"63e6378117f361469c09163c","slug":"police-caught-tractor-stealing-gang-to-steal-teak-wood-from-forest-in-sehore-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जंगल से सागौन की लकड़ी चोरी करने के लिए उड़ाया ट्रैक्टर, पुलिस ने गिरोह को दबोचकर वाहन बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जंगल से सागौन की लकड़ी चोरी करने के लिए उड़ाया ट्रैक्टर, पुलिस ने गिरोह को दबोचकर वाहन बरामद किया
Fri, 10 Feb 2023 05:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:54 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें सागौन की अवैध लकड़ी को ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली की जरूरत थी। उसके लिए उन्होंने सुनसान जगह पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली की बोलेरो गाड़ी से रेकी की। इसी सिलसिले में उन्होंने ग्राम छिपानेर से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर लिया।
विज्ञापन
गिरोह के पास से बरामद हुए ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो गाड़ी के साथ पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर में जंगल से सागौन की अवैध लकड़ी ले जाने के लिए ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने मामले में चोरी का ट्रैक्टर और घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फरियादी राजकुमार ने थाना रिपोर्ट कर बताया कि मैं ग्राम पिथापुरा थाना सिद्दीकगंज का रहने वाला हूं। उसने कहा कि 27 जनवरी को कोई बदमाश उनके ट्रैक्टर को ट्राली समेत चोरी करके ले गया। उसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। फरियादी की रिपोर्ट पर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में स्वीकार किया चोरी का अपराध
मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक आरके व्यास के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों आदि में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और पुलिस के गुप्त सूत्रों से जानकारी हाथ लगी। उसके मुताबिक, घटना के दिन संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति पाई गई। इसके बाद संदिग्धों में चौकी लाडकुई थाना नसरुल्लागंज के नवलगांव के रहने वाले राजकुमार (30), थाना इछावर के मोयापानी के रहने वाले ललितराम (24) को पकड़ लिया गया। फिर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। उसमें दोनों आरोपियों ने अपने अन्य दो साथी थाना रेहटी के ढाबा के रहने वाले राजू और थाना रेहटी के लावापानी के रहने वाले रमेश के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना में चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्राली आरोपियों की निशानदेही पर फरार आरोपी राजू के खेत पर बने मकान से जब्त किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को आरोपी ललित बारेला के पास से जब्त की गई। मामले में दो आरोपी राजू और रमेश फरार हैं।
रेकी कर सुनसान जगह से चोरी कर ले गए ट्रैक्रर-ट्राली
आरोपियों ने बताया कि उन्हें सागौन की अवैध लकड़ी को ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली की जरूरत थी। उसके लिए सुनसान जगह पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली की रेकी बोलेरो गाड़ी से घूम-घूम कर करते थे। इसी सिलसिले में वे ग्राम छिपानेर में खुले में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को सुनसान जगह होने का फायदा उठाकर चोरी कर ले गए थे।
