{"_id":"5ec722380a6f0f5c8440f7d9","slug":"police-arrested-two-men-who-made-mms-videos-of-women-at-the-quarantine-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में बनाया महिला का अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की दी धमकी, हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में बनाया महिला का अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की दी धमकी, हुए गिरफ्तार
Fri, 22 May 2020 06:22 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, दमोह
अमर उजाला नेटवर्क, दमोह
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां क्वारंटीन सेंटर पर 22 साल की महिला का कथित अश्लील वीडियो बनाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 20 साल के दोनों आरोपियों को बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि वे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे।
विज्ञापन
सागर जिले के गरहाकोटा के थाना प्रभारी राजेश बंजारा ने बताया कि दमोह जिले की शिकायतकर्ता इंदौर से लौटी थी और सागर के एक स्कूल में क्वारंटीन थी। महिला पिछले हफ्ते क्वारंटीन केंद्र के बाहर अस्थायी बाथरूम में नहा रही थी, तभी दोनों आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया। आरोपियों ने उस क्लिप को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
