फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police arrested the robber bride by creating drama of family wedding

MP News : पुलिस ने रचा फैमिली ड्रामा, तो जाल में फंस गई दुल्हन, एएसआई बने दूल्हे के पिता और टीआई फूफा

Sun, 31 Jul 2022 10:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 10:44 PM IST
सार

लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए टीआई दूल्हे के नकली फूफा बने तो एएसआई दूल्हे के पिता और कॉन्स्टेबल ने दूल्हे के नकली भाई का किरदार निभाया। पुलिस के जाल में लुटेरी दुल्हन फंस गई। 
 

विज्ञापन
Police arrested the robber bride by creating drama of family wedding
दुल्हन के खिलाफ पुलिस को पांच महीने पहले शिकायत मिली थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर में लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए पुलिस को फैमिली ड्रामा करना पड़ा। दुल्हन के खिलाफ पुलिस को पांच महीने पहले शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर कुंवारों को लुटने वाली दुल्हन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई। लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए टीआई दूल्हे के नकली फूफा बने तो एएसआई दूल्हे के पिता और कॉन्स्टेबल ने दूल्हे के नकली भाई का किरदार निभाया। पुलिस की तरफ से जाल फैलाकर की गई कार्रवाई में लुटेरी दुल्हन और दलाल फंस गया। 
विज्ञापन


लुटेरी दुल्हन ने फरवरी महीने में लूटा था दूल्हा 
बता दें कि 15 फरवरी 2022 को सरखड़ी निवासी लक्ष्मण पुत्र नत्थू ठाकुर ने ज्योति नाम की एक युवती से शादी की थी। शादी के तीसरे दिन बाद ही वह घर से जेवरात और 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। परिजनों की माने तो वह करीब तीन लाख रूपये लेकर भाग गई थी। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की थी। 
विज्ञापन


भोपाल में मिली लोकेशन, पुलिस ने रचा फैमिली ड्रामा
पुलिस तभी से लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी थी। पुलिस को एक सप्ताह पहले सूचना मिली थी कि एक लुटेरी दुल्हन भोपाल में किसी को लुटने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। दुल्हन को पकड़ने के लिए पुलिस ने ड्रामा रचा। थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने जाल बिछाते हुए मुखबिर को दूल्हा बनाकर शादी कराने की योजना बनाई। टीआई शशिकांत गुर्जर दूल्हे के फूफा बने। कॉन्स्टेबल दुर्गेश सिलावट दूल्हे का भाई बने और अभिषेक पटेल ड्राइवर। योजना के मुताबिक, एएसआई रामलखन पायक लड़के का पिता बना। दलाल के जरिए एक लाख रूपये में शादी कराने की डील फिक्स हुई, इसकी एवज में पुलिस ने एडवांस में उसे 5 हजार रुपये दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा वरमाला ले जाना भूला
सभी बात तय होने के बाद दोनों पक्षों  ने सागर के परेड मंदिर में शादी कराने का फैसला किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक, दूल्हे के साथ पुलिस घराती और बाराती बनकर पहुंची। यहां फेरे के दौरान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और दलाल को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन की पहचान रहली निवासी रजनी अहिरवार और दलाल गुड्डू पटेल के रूप में की हैं। अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं।


मामा के बेटे ने कराई थी शादी
धोखाधड़ी के शिकार हुए लक्ष्मण ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसके मामा के लड़के इंद्राज सिंह ने उनकी शादी कराई थी। इसके एवज में 50 हजार रुपये लिए थे। 10 फरवरी को शादी की बात पक्की हुई। सागर के बाघराज मंदिर से शादी की। आरोप है कि शादी में उसने फोटों भी नहीं  खींचने दी थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed