फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   pm narendra modi to visit madhya pradesh on tuesday, will address 2.44 lakh panchayats

मध्यप्रदेश: पंचायतीराज दिवस आज, पीएम का लाइव भाषण सुनेंगे 2.44 लाख प्रधान

Tue, 24 Apr 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Apr 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi to visit madhya  pradesh on tuesday, will address 2.44 lakh panchayats

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के मंडला में दोपहर 12 बजे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 2.44 लाख पंचायतों को सीधे संबोधित करेंगे। पंचायतीराज दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों की खुली बैठक होगी। देशभर की चिह्नित ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस दौरान पीएम आदिवासियों को आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना की सौगात भी दे सकते हैं। वहीं नीति आयोग ने मध्यप्रदेश में जिन 8 जिलों को पिछड़ा जिला माना है उन्हीं जिलों के कलेक्टरों से पीएम जबलपुर हवाई अड्डे पर तय स्थान पर मीटिंग भी करेंगे। 
विज्ञापन


पीएम के आने से पहले सीएम से मिले कलेक्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को सभी पिछड़े 8 जिलों के कलेक्टरों से मिलने से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी डीएम से बातचीत की। इस दौरान सीएम ने नीति आयोग द्वारा तय मानदंडों के अनुरूप जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नीति आयोग ने इन जिलों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, वित्तिय समावेशन और स्किल डेवलपमेंट के आधार पर पिछड़ा माना है। ये आठ जिले हैं विदिशा, गुना, छतरपुर, दमोह, सिंगरौली, खंडवा, बड़वानी और राजगढ़। इस बीच गुना कलेक्टर बी विजय दत्ता, दमोह कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा, छतरपुर कलेक्टर रमेश भंडारी, विदिशा कलेक्टर अनिल सुचारी, खंडवा कलेक्टर अभिषेक सिंह, राजगढ़ कलेक्टर कर्मवीर सिंह और बड़वानी कलेक्टर तेजस्वी नायक से सीएम ने उनके जिलों के विकास के लिए तैयार रोडमैप से संबंधित जानकारी ली।

पीएम से पहले सीएम ने ली क्लास

pm narendra modi to visit madhya  pradesh on tuesday, will address 2.44 lakh panchayats

सीएम ने इस दौरान कलेक्टरों से ये सवाल पूछे-

- जिले में अस्पतालों की संख्या,
- खून की कमी वाले बच्चों की जानकारी,
- अति कुपोषित बच्चों की संख्या
- 15 से 19 साल में मां बनने वाली महिलाओं की संख्या
- 3 किमी के दायरे में उप स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या
- 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या।

योजना का एलान और सरपंचों को सम्मानित

- पीएम मोदी आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना का मंडला में एलान करेंगे। 
- मंडला के मनेरी औघोगिक क्षेत्र में 120 करोड़ रुपये में बनने वाले IOC के LPG बॉटलिंग का भूमि पूजन करेंगे।
- इसके अलावा पीएम दो सरपंचों को भी सम्मानित करेंगे। इनमें धुंआ मुक्त पंचायत के तौर पर मंडला जिले के लिंगामल पंचायत और 100 फीसदी टीकाकरण वाली शाहडोल की पखरिया ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed