फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi Said on Rape, We Will Hang the monsters

बलात्कार की घटनाओं पर बोले पीएम मोदी- राक्षसों को फांसी पर लटकाएंगे

Tue, 24 Apr 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 24 Apr 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Said on Rape, We Will Hang the monsters

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि जो भी राक्षसी काम करेगा उसे फांसी पर लटकाया जायेगा। बेटों को बेटियों की इज्जत करना सीखना होगा। उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा हमें भी खुद अपनी बेटियों की रक्षा का जिम्मा उठाना होगा। इसे सामाजिक आंदोलन बनाना होगा। सरकार ने बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को फांसी पर लटकाने का कानून बनाया है। दिल्ली में ऐसी सरकार है जो जनता के दिलों की बात सुनती है और उसके आधार पर निर्णय करती है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के मंडला जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान को लॉन्च किया। यह अभियान राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के मौके पर लॉन्च किया गया है।   पीएम मोदी ने कहा कि गांधी कहते थे कि भारत की पहचान गांवों से है। हमारे पास गांधी के सपनों को साकार करने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह गांव के लोगों की जिंदगी बदलना चाहते हैं, जनप्रतिनिधि अच्छे काम का संकल्प लें। अच्छे काम की इच्छाशक्ति को मजबूत करना होगा। हम जनप्रतिनिधि सरकार के सेवक नहीं है, हम जनता की सेवा के लिए चुनकर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed