फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Players of Malwa-Nimar will show their strength in Tajikistan Open Slalom International Championship

MP News: ओपन स्लैलम इंटरनेशनल चैंपियनशिप में मालवा-निमाड़ के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ताजिकिस्तान पहुंचे

Fri, 17 Mar 2023 09:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 09:42 PM IST
सार

अंतराराष्ट्रीय डोंगी स्लैलम प्रतियोगिता ताजिकिस्तान गणराज्य के दुशाबे शहर में 20 से 24 मार्च तक होगी। स्पर्धा के लिए बीते दिनों मालवा-निमाड़ के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 

विज्ञापन
Players of Malwa-Nimar will show their strength in Tajikistan Open Slalom International Championship
अंतराराष्ट्रीय डोंगी स्लैलम प्रतियोगिता में मालवा-निमाड़ के छह खिलाड़ी भी अपने जौहर दिखाएंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजिकिस्तान गणराज्य के दुशाबे शहर में 20 से 24 मार्च को हो रही अंतराराष्ट्रीय डोंगी स्लैलम प्रतियोगिता में मालवा-निमाड़ के छह खिलाड़ी भी अपने जौहर दिखाएंगे। सभी खिलाड़ी वहां पहुंच चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्लैलम महेश्वर के सहस्त्रधारा ट्रैक पर प्रैक्टिस करते रहे हैं।
विज्ञापन

 

Players of Malwa-Nimar will show their strength in Tajikistan Open Slalom International Championship
सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्लैलम महेश्वर के सहस्त्रधारा ट्रैक पर प्रैक्टिस करते रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि स्पर्धा के लिए बीते दिनों मालवा-निमाड़ के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें आहना यादव, विशाल वर्मा, रितेश केवट, भूमि बघेल, नैना अधिकारी, आशीष रावत शामिल हैं। ये सभी कोच बिलकिस मीर के सान्निध्य में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। सभी खिलाड़ी नर्मदा नदी पर बने अंतरराष्ट्रीय स्लैलम सहस्त्रधारा ट्रैक पर प्रतिदिन अपनी प्रैक्टिस करते हैं। ताजिकिस्तान गणराज्य के युवा और खेल समिति के अध्यक्ष रखमोनजोदा अब्दुलो कुरबोनाली खिलाड़ियों से मिलने के लिए उत्साहित हैं वहीं खिलाड़ी भी नए देश में अपनी कला का जौहर दिखाने के लिए बेकरार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed