{"_id":"5a2bb39f4f1c1bbd208b5a35","slug":"play-school-girl-sexually-exploited-by-3-female-teachers-complained-mother-in-indore-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षिकाओं पर प्ले स्कूल की बच्ची का यौन शोषण कर वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षिकाओं पर प्ले स्कूल की बच्ची का यौन शोषण कर वीडियो बनाने का आरोप
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
तीन शिक्षिकाओं पर बच्ची के यौन शोषण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चियों से बलात्कार के मामले में एनसीआरबी की रिपोर्ट में देशभर में मध्यप्रदेश सबसे आगे है। अब इंदौर में तीन शिक्षिकाओं पर प्ले स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपी शिक्षिकाओं को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मध्यप्रदेश में इंदौर के मल्हारगंज इलाके में रहनेवाली बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ है। पीड़ित बच्ची की उम्र साढ़े चार साल है और वह जंगमपुरा के यूरो किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में एलकेजी क्लास में पढ़ती है। बच्ची के मां ने स्कूल की तीन शिक्षिकाओं समीक्षा तोषनीवाल, यामिनी बारगल और रश्मि खंडेलवाल पर बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मल्हारगंज पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को बच्ची मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद थाना इंचार्ज पवन सिंघल, सीएसपी वंदना चौहान व एक महिला आरक्षक ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित बच्ची ने पुलिस के सामने दिए अपने बयान में कहा कि कई दिन से शिक्षिकाएं उससे गंदी हरकत कर रही थीं। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई। बच्ची का परिवार मूल रूप से अमरावती का रहने वाला है। बच्ची के पिता ट्रांसपोर्टर हैं। बच्ची की मां गर्भवती हैं और तीन महीने से मायके में रह रही थी इसलिए तीन महीने पहले ही बच्ची को प्ले स्कूल में भर्ती करवाया गया था।

तीन मैडम ने की गंदी हरकतें : बच्ची
प्रतीकात्मक तस्वीर
बच्ची के मामा के मुताबिक, '10 दिन से बच्ची दर्द की शिकायत कर रही थी। गुरुवार रात उसने कहा कि स्कूल की तीन मैडम उससे गंदी हरकतें करती हैं। हमने उसे वाट्सएप पर स्कूल टीचर के फोटो दिखाए तो उसने तीन महिला शिक्षिकाओं की ओर इशारा किया।'
पुलिस के साथ पीड़ित के परिजन स्कूल पहुंचे। बच्ची ने मां को उसकी क्लास में ले जाकर बताया कि टेबल के नीचे बैठाकर दो मैडम हरकत करती थी और एक मैडम मोबाइल पर वीडियो बनाती थी। तीनों शिक्षिका स्कूल के रिसेप्शन पर थीं। पुलिस ने उनके मोबाइल जांचे लेकिन ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला। जब बच्ची ने तीनों टीचर की ओर अंगुली उठाई तो बच्ची की मां उनसे भिड़ गई। हाथापाई भी हुई। पुलिस तीनों शिक्षिकाओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
सीएसपी ने बताया कि बच्ची मल्हारगंज में रहती है लेकिन स्कूल छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में आता है इसलिए जीरो पर केस दर्ज कर केस डायरी छत्रीपुरा पुलिस को सौंपी जाएगी। आगे की जांच छत्रीपुरा पुलिस करेगी। शिक्षिकाओं को भी छत्रीपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं शिक्षिकाओं का कहना है कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं।