फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   'Photos' of MP Govind Singh; But the uproar: Leader of the Opposition was not given place in the poster of Youth Congress Youth Conch, later a new poster released

MP गोविंद सिंह के ‘फोटो' पर बवाल: युवक कांग्रेस के युवा शंखनाद के पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष को नहीं दी जगह, बाद में नया पोस्टर जारी 

Sun, 08 May 2022 03:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 May 2022 03:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस के युवा शंखनाद कार्यक्रम के पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को जगह ही नहीं दी गई। हालांकि बाद में गलती सामने आने के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने गोविंद सिंह की फोटो के साथ नया पोस्टर जारी किया।

विज्ञापन
'Photos' of MP Govind Singh; But the uproar: Leader of the Opposition was not given place in the poster of Youth Congress Youth Conch, later a new poster released
युवा कांग्रेस के पहले जारी पोस्टर में गोविंद सिंह को जगह ही नहीं दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस के युवा शंखनाद कार्यक्रम के पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को जगह ही नहीं दी गई। हालांकि बाद में गलती सामने आने के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने गोविंद सिंह की फोटो के साथ नया पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन

 
भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, व्यापमं घोटाले और आदिवासी वर्ग पर अत्याचार के मुद्दे पर युवक कांग्रेस भोपाल में 12 मई को बड़ा आंदोलन करने जा रही है। युवा शंखनाद नाम से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के 50 हजार युवाओं को भोपाल एकत्रित कर सीएम हाउस घेराव किया जएगा।  इसके लिए जारी पोस्टर में युवा कांग्रेस के अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस के नेताओं के साथ प्रदेश के बड़े नेताओं के फोटो लगाए गए हैं। इस पोस्टर को युवा कांग्रेस ने रविवार सुबह जारी किया। इसमें प्रदेश के करीब-करीब सभी बड़े नेताओं को जगह दी गई, लेकिन नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का फोटो गायब दिखा। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि कुछ ही देर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पोस्टर को डिलीट कर गोविंद सिंह की फोटो लगा नया पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। कांग्रेस ने आगामी चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर शनिवार को ग्वालियर संभाग में बड़ी बैठक की। कांग्रेस ने जनता के मुद्दों को आवाज देने के लिए बड़े आंदोलन और प्रदर्शन की भी रणनीति बनाई है। इसके तहत ही भोपा लमें युवा शंखनाद आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवा कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि पहले से चले आ रहे प्रोटोकॉल के तहत पोस्टर जारी हो गया था। जिसे कुछ ही देर में ठीक कर नया जारी किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब कांग्रेस सड़क पर उतरेगी और आदिवासियों पर अत्याचार करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed