फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Phool Singh Baraiya claims - If BJP wins even 50 seats in the next assembly elections, I will darken my face

फूल सिंह बरैया के बोलवचन: अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटें भी जीत जाए तो मैं खुद अपना मुंह काला करूंगा

Thu, 03 Mar 2022 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 04:58 PM IST
सार

कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया ने कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यदि 50 से ज्यादा सीटें मिल जाएं तो वे खुद भोपाल में राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बात लिखकर के भाजपा नेताओं के अलावा अन्य लोगों को दे दी है। 

विज्ञापन
Phool Singh Baraiya claims - If BJP wins even 50 seats in the next assembly elections, I will darken my face
वार्ड 10 में एक आमसभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया अति आत्मविश्वास में नजर आए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले की नरवर नगर परिषद के लिए चुनाव हो रहे हैं। प्रचार के लिए वार्ड 10 में पहुंचे कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया ने यहां भाजपा की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटें भी जीत गई तो मैं खुद अपना मुंह काला कर लूंगा, वह भी राजभवन के सामने। इतना ही नहीं, ये बात भाजपा नेताओं को लिखकर दे दी है।
विज्ञापन


बता दें कि शिवपुरी जिले की नरवर नगर परिषद के लिए हो रहे चुनाव के दौरान प्रचार जोरों पर है। 6 मार्च पर यहां वोट डाले जाएंगे। बुधवार को वार्ड 10 में एक आमसभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया अति आत्मविश्वास में नजर आए। उन्होंने दावा किया है कि अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी, यदि 50 से ज्यादा सीटें मिल जाएं तो वे खुद भोपाल में राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बात लिखकर के भाजपा नेताओं के अलावा अन्य लोगों को दे दी है। बरैया ने ये भी कहा कि भाजपा जमानत भी नहीं बचा पाएगी, अगर ऐसा हो जाए तो फूलसिंह बरैया को चौराहे पर जो चाहो वो सजा दे देना। फूल सिंह बरैया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मनोबल न गिराएं। कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मनोबल ऊंचा रखें और भाजपा को उखाड़ने के लिए काम करें।
विज्ञापन


कांग्रेस अब भी मुस्लिमों के भरोसे
बरैया ने कहा कि मुसलमान, एससी, एसटी का वोट यदि कांग्रेस को मिल जाए तो एक तरफा कांग्रेस प्रदेश में सरकार बना लेगी। पिछली बार प्रदेश में जब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी तो उसे 1 करोड़ 30 लाख वोट मिले थे, जबकि मनोबल कमजोर होने के कारण मुसलमान, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के लोगों का काफी कम वोट मिला। अगर इनका वोट जो प्रदेश में 2 करोड़ 36 लाख है। यह सभी कांग्रेस को मिल जाए तो भाजपा अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरवर नगर परिषद के लिए हो रहे चुनाव के दौरान यहां चुनाव प्रचार जोरों पर है। 6 मार्च पर जहां पर वोट डाले जाएंगे। भाजपा व कांग्रेस ने यहां पर अपनी पूरी ताकत लगा दी है यहां पर अप्रत्यक्ष प्रणाली से परिषद का चुनाव हो रहा है। जिसमें 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए विभिन्न उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। 15 वार्डों से पार्षद चुनने के बाद अध्यक्ष के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर चुनाव होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed