{"_id":"62580f9d5a4a190a18544052","slug":"pfi-connection-in-mp-khargone-riots-bjp-state-president-vd-sharma-said-digvijay-singh-supports-terrorism-and-naxalism","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP खरगोन दंगे में PFI कनेक्शन: BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले दिग्विजय सिंह आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करते है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP खरगोन दंगे में PFI कनेक्शन: BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले दिग्विजय सिंह आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करते है
Thu, 14 Apr 2022 05:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 14 Apr 2022 05:45 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के खरगोन और सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना और सरकार की कार्रवाई पर सियासत गरमाई हई है। गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि खरगोन जैसी घटना में पीएफआई फंडिंग करता है और कर भी रहा है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन और सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना और सरकार की कार्रवाई पर सियासत गरमाई हई है।गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि खरगोन जैसी घटना में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएफआई) फंडिंग करता है और कर भी रहा है।
भोपाल में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे वीडी शर्मा ने मीडिया के सवाल पर पीएफआई की फडिंग करने की बात कर इसे सॉफ्ट नक्सलिस्म बताया। बता दें पीएफआई कऐ कट्टरवादी इस्लामिक संगठन है। जो साउथ इंडिया में अस्थिरता फैलाने में सक्रिय रहा है। वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह आतंकवाद का समर्थन करते है। नक्सवाल का समर्थन करते है। भारत की सेना पर प्रश्न खड़ा करते है। प्रदेश की जनता ने ऐसे लोगों को नकार ही दिया है। सोनिया गांधी ने भी उन्हें ऐसे ही आंदोलन का प्रमुख बनाकर रखा हुआ है। कि कैसे देश के वातावरण को बिगाड़ सकते है। मैंने कल भी कहा था कि इनकी अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र की भूमिका की जांच होना चाहिए।
बता दें दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बिहार के फोटो को खरगोन का बता कर ट्वीट किया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। इस फोटो में एक युवक धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लगा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के बड़े नेताओं ने प्रदेश का सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच समेत जबलपुर, ग्वालियर और नर्मदापुरम में एफआईआर दर्ज की गई।