फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   People were shocked to see a helicopter running on the road the crowd started taking photos

MP News: दमोह में सड़क पर दौड़ने वाला हेलीकॉप्टर देखकर चौंके लोग, मॉडिफाइड कार की फोटो खींचने लगी भीड़

Fri, 14 Apr 2023 02:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 02:16 PM IST
सार

दमोह जिले में सड़क पर चलने वाले हेलीकॉप्टर के देखने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। एक व्यक्ति ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर की शक्ल में मॉडिफाइ कराया है, जब वह इसे लेकर दमोह से गुजरा तो लोग इसे देखने के लिए जमा हो गए।

विज्ञापन
People were shocked to see a helicopter running on the road the crowd started taking photos
कार जिसे हेलीकॉप्टर की शक्ल में मॉडिफाइ कराया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने हेलीकॉप्टर को हमेशा आसमान पर उड़ते देखा होगा, लेकिन हाल ही में दमोह में सड़क पर दौड़ने वाला एक हेलीकॉप्टर पहुंचा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इसे देखने के लिए सड़क में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल एक कार को हेलीकॉप्टर की तरह मॉडिफाई कराया गया है, जिसे दूर से देखने पर लोग समझ नहीं पा रहे थे कि ये आखिर है क्या ।
विज्ञापन


सागर जिले के देवरी गांव निवासी राम किशन पटेल ने इस हेलीकॉप्टर को  बिहार से तैयार कराया है। वे पूरे बुंदेलखंड में इस हेलीकॉप्टर को शादी और विवाह में किराए पर लेकर जाते हैं। गुरुवार  को वे इसे दमोह जिले के जबेरा में एक शादी में लेकर पहुंचे थे और वहां से सुबह वापस दमोह की और लौट रहे थे। सागर-दमोह मार्ग पर स्थित बांसातारखेड़ा गांव के पास वे कुछ देर के लिए रूके, तो हेलीकॉप्टर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। इस हेलीकॉप्टर में बकायदा ऊपर पंखा लगा है और पीछे का सेफ भी बिल्कुल हेलीकॉप्टर की तरह है। 
विज्ञापन


पटेल ने बताया कि उन्होंने इस कार को चार लाख रुपये में तैयार कराया है। ऑर्डर मिलने पर वह दूल्हा पक्ष से बरात में इसे शामिल कराने ले जाते हैं। रात में एलईडी लाइटों की वजह से यह और आकर्षक हो जाता है। रंगीन लाइट से सजा हेलीकॉप्टर रात में असली नजर आता है। पटेल ने बताया कि उन्होंने पुरानी कार को खरीदा था और उस गाड़ी को हेलीकॉप्टर बनवाया है। उन्होंने कुछ हटकर करने का सोचा था। आये दिन देखने में आता था कि किसी संपन्न परिवार के  दूल्हे की बारात हेलीकॉप्टर से आई और वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कर ले गया, लेकिन गरीब परिवार के लोग हेलीकॉप्टर से बरात नहीं ले जा सकते, इसलिए उन्होंने कार को ही हेलीकॉप्टर की शक्ल दे दी, जिससे गरीब का सपना भी पूरा हो सके। भले ही असली हेलीकॉप्टर नहीं है, लेकिन हजारों लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed