{"_id":"177a5cd9ddda6868f301c20e3e78be99","slug":"peon-property-worth-rs-12-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी के पास से 12 करोड़ की संपत्ति बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी के पास से 12 करोड़ की संपत्ति बरामद
एजेंसी/इंदौर
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के एक चपरासी के घर पर छापेमारी कर 12 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की। विभाग में चपरासी टाइमकीपर का काम करता था।
विज्ञापन
गोपनीय जानकारी के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुकृपा सिंह सुजलान के तिलक नगर में स्थित घर पर छापेमारी की।
28 साल से नौकरी कर रहे सुजलान को वेतन के रूप में हर माह 22 हजार रुपये मिलते थे। उसकी संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा है। उसके घर से 12 प्लॉटों, चार घरों, चार फ्लैटों, दो दुकानों और कई जगहों पर खेती की जमीन के कागजात बरामद किए गए। उसके पास दो एसयूवी और एक बस भी है।
विज्ञापन
इसके अलावा घर से 12.5 लाख रुपये नकद और 27 हजार रुपये के गहने मिले। बाद में बैंक लॉकर से 15 लाख रुपये नकद और 16.5 लाख के गहने मिले। उसने बैंक में 35 लाख जमा करने के अलावा 31 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ले रखी है।
विज्ञापन
घर से महंगी शराब की 22 बोतलें भी बरामद की गई हैं। इसके लिए आबकारी विभाग ने मामला दर्ज किया। साथ ही भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
