फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pedestrians worried about slow construction work of overbridge

Anuppur: ओवरब्रिज का धीमी गति से हो रहा निर्माण कार्य, राहगीरों को परेशानी, 2 वर्ष में पूरा करना था कार्य

Tue, 19 Dec 2023 03:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Dec 2023 03:06 PM IST
सार

Anuppur: अनूपपुर जिले में कछुए की चाल से फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण हो रहा हैं। इस ब्रिज का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 से 6 साल पहले किया था। मंत्री रहे बिसाहू लाल सिंह ने भी अपने कार्यकाल में इस फ्लाईओवर का निर्माण पूर्ण करने का वादा किया था, लेकिन उसके बाद भी इसका निर्माण अधूरा ही है। अनूपपुर में फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण का कार्य लगातार रेलवे तथा पुल विकास निगम दोनों में समन्वय ना होने के कारण लेटलतीफी का शिकार होता जा रहा है।

विज्ञापन
Pedestrians worried about slow construction work of overbridge
ओवरब्रिज का धीमी गति से हो रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर में फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा वर्ष 2016 में घोषणा की गई थी। इसके पश्चात सितंबर 2021 में इसका निर्माण कार्य मुआवजा भुगतान किए जाने के पश्चात प्रारंभ हुआ। करोड़ रुपए की लागत से 519.44 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। जिसमें ओवरब्रिज की चौड़ाई 12 मीटर निर्धारित की गई है। इसके साथ ही रेलवे की पटरी ओके ऊपर 58 मीटर लंबा स्पान बनाया जाएगा। बीते लगभग डेढ़ वर्षो से इसका निर्माण कार्य जारी है इसके बावजूद अब तक कार्य आधा ही हो पाया है।

विज्ञापन


रेल पटरी के ऊपर ब्रिज का निर्माण करेगी रेलवे 
निर्माण कार्य दो हिस्सों में बटा हुआ है, जिसमें रेल पटरी के ऊपर स्थित हिस्से का निर्माण रेलवे विभाग के द्वारा किया जाएगा। वहीं अगल-बगल सड़क पर स्थित फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण पुल विकास निगम के द्वारा किया जा रहा है। पुल विकास निगम के द्वारा रेल पटरी के दूसरी ओर निर्माण कार्य जारी है। वहीं रेलवे विभाग द्वारा निर्मित किया जा रहे हिस्से का इंतजार पुल विकास निगम के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो विभागों के बीच खींचतान
बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व पुल विकास निगम के अधिकारियों के द्वारा पिलर तथा स्लैब निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जिसका स्ट्रक्चर भी खड़ा किया जा चुका था, लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारियों के आपत्ति के पश्चात पुल विकास निगम के अधिकारियों के द्वारा इस कार्य को पुनः हटाना पड़ा। मामले को लेकर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के द्वारा भी मौके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद इसकी रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत पोल के नीचे ही बना दी नाली 
फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के अंतर्गत ही सड़क के दोनों और नाली का निर्माण निर्माण एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है। जहां पूर्व में लगे हुए विद्युत पोल के नीचे ही नाली की खुदाई कर दी गई है। जिससे भविष्य में कभी भी यह विद्युत पोल धराशाई हो सकते हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा इस मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय में भी की गई है। इसके साथ ही नगर पालिका के पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन के लिए भी जगह नहीं बच पाई है । जिसकी वजह से पेयजल की आपूर्ति भी यहां कैसे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed