फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patwari demanded Rs 30,000 bribe from farmer for distribution of land in Shahdol commissioner ordered inquiry

MP News: जमीन बंटवारे के एवज में पटवारी ने किसान से मांगी 30 हजार रुपये रिश्वत, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Wed, 11 Jan 2023 05:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 05:31 PM IST
सार

शहडोल जिले में एक किसान की जमीन का बंटनवारा करने के एवज में तीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। किसान की शिकायत पर कमिश्नर ने पटवारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Patwari demanded Rs 30,000 bribe from farmer for distribution of land in Shahdol commissioner ordered inquiry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में दूर दराज से आने वाले लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील के ग्राम खमरौंध के अनिल सिंह ने कमिश्नर को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता की तीन एकड़ जमीन है। पिता ने तीन एकड़ जमीन को छ: बच्चों में बांटने के लिये बंटनवारा का आवेदन तहसीलदार पुष्पराजगढ़ को दिये थे। तहसीलदार पुष्पराजगढ़ ने बंटनवारा का आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन पटवारी उनसे तीस हजार रुपये की मांग कर रहा है। आदेश जारी होने के बावजूद पटवारी द्वारा बंटनवारा आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


अनिल सिंह ने कमिश्नर से आदेश दिलाने की मांग की, जिस पर कमिश्नर ने एसडीएम पुष्पराजगढ़ से वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि इस शिकायत की जांच करें। अनिल सिंह एवं उनके परिजनों को बंटनवारा आदेश दिलवायें और पटवारी के विरूद्व शिकायत सही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed