फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patwari arrested for taking bribe of eight thousand rupees in Katni

MP News: नामांतरण की एवज में रिश्वत मांग रहे पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा, आठ हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार

Tue, 22 Nov 2022 05:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 05:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की है। नामांतरण की एवज में आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Patwari arrested for taking bribe of eight thousand rupees in Katni
रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। पूरी कार्रवाई तहसील कार्यालय परिसर के आरआई विभाग में चल रही थी, जहां जबलपुर से आए सात सदस्यीय टीम ने आरोपी पटवारी रामनाथ बुनकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता आनंद गौतम ने बताया, मेरी पुश्तैनी जमीन जो हरदुआ स्टेशन के पास है। वो दो भाइयों के बटवारे में आई। उसके नामांतरण करने की एवज में पटवारी रामनाथ बुनकर ने आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर मैंने 14 नवंबर को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाई। ऐसे में मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन


लोकायुक्त निरीक्षक सुरेखा परमार ने बताया, कटनी के आनंद गौतम की शिकायत पर मुड़वारा नंबर-2 में पदस्थ पटवारी रामनाथ बुनकर को आठ हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी ने बंटवारे के बाद ऋण पुस्तिका में नाम चढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे थे। कटनी में एक बाद एक पांच लोकायुक्त की कार्रवाई हो चुकी है, जिसमें कटनी के रिश्वतखोर पकड़े गए हैं। लोकायुक्त निरीक्षक की माने तो जिले में ऐसे ही रिश्वक्तखोरों पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed