फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patharia MLA reached District Hospital reprimanded the civil surgeon after seeing the disorder

Damoh: जिला अस्पताल पहुंची पथरिया विधायक, अव्यवस्था देख सिविल सर्जन को फटकारा, कहा- बेटा-बेटी में हो रहा फर्क

Thu, 10 Nov 2022 05:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 05:45 PM IST
सार

पथरिया विधायक रामबाई हाल ही में जिला अस्पताल पहुंची। यहां अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने सिविल सर्जन को जमकर फटाकारा और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
Patharia MLA reached District Hospital reprimanded the civil surgeon after seeing the disorder
पथरिया विधायक रामबाई सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया से विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने दबंग अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उनके वीडियो भी वायरल होते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखकर सिविल सर्जन को कमियां बता रही हैं और फटकार लगा रही हैं। दरअसल विधायक रामबाई अपने रिश्तेदार से मिलने जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां अव्यवस्थाओं से परेशान मरीजों ने विधायक को अपनी आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर विधायक ने साइकिल स्टैंड के ठेकेदार को फटकार लगाई और सुरक्षा गार्ड की मनमानी पर भी जमकर फटकारा। साथ ही सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। विधायक ने आम लोगों से आग्रह किया कि जिला अस्पताल हम सभी का है यहां गंदगी न फैलाएं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक सिविल सर्जन को फटकार लगाते दिख रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


साइकिल स्टैंड के कर्मचारी को भी फटकारा
विधायक रामबाई से जिला अस्पताल में एक महिला ने कहा कि यहां प्रसव के नाम पर पैसे लिए गए। जिसे सुनते ही विधायक ने सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव से कहा कि बेटा और बेटी में फर्क अस्पताल से ही शुरू हो जाता है। यदि बेटा हुआ तो कर्मचारी हजार, पांच सौ रुपये मांगने लगते हैं और बेटी हुई तो 200 रुपये लिए जाते हैं, जबकि हमारे लिए बेटा और बेटी एक बराबर हैं इस पर रोक लगाई जाए। एक मरीज के परिजन ने बताया कि साइकिल स्टैंड के कर्मचारी ने एक ही दिन में पांच बार उसकी रसीद काट दी। यह सुनते ही विधायक ने साइकिल स्टैंड के कर्मचारियों को बुलाकर जमकर फटकार लगाई और कह कि 24 घंटे में एक बार पर्ची काटी जाती है, लेकिन यहां तो अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी कहावत हो रही है। एक व्यक्ति पांच बार रसीद क्यों कटवाएगा सिविल सर्जन ने भी माना कि यह गलत है पर्ची एक बार ही कटनी चाहिए। विधायक ने सख्त हिदायत दी कि ऐसा दोबारा न हो वरना टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। कुछ मरीजों ने सुरक्षा गार्ड के द्वारा की जा रही अभ्रदता के बारे में विधायक को अवगत कराया। विधायक ने भी माना कि अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मरीजों से अभद्रता करते हैं उन्हें भी इस बात की जानकारी है। उन्होंने सिविल सर्जन डा. राजेश नामदेव को सभी व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed