{"_id":"630b13dd09f37f2c657c7f1b","slug":"patharia-mla-rambai-warned-the-collector-and-officials-if-not-respected-will-raise-the-issue-in-the-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: अधिकारियों पर फिर गरजीं पथरिया MLA रामबाई कहा- नेताओं का सम्मान नहीं हुआ तो विधानसभा में उठाउंगी मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: अधिकारियों पर फिर गरजीं पथरिया MLA रामबाई कहा- नेताओं का सम्मान नहीं हुआ तो विधानसभा में उठाउंगी मुद्दा
Sun, 28 Aug 2022 12:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:36 PM IST
सार
पथरिया विधायक रामबाई ने कहा कि वह कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को चेतावनी देना चाहती हैं कि जनप्रतिनिधि को जनता ने चुना है इसलिए जनप्रतिनिधि का सम्मान करना आपका कर्तव्य है।
विज्ञापन
अधिकारियों पर गरजीं पथरिया विधायक रामबाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने दबंग अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए उनके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते हैं। हाल ही में विधायक रामबाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे कलेक्टर और अधिकारियों को चेतावनी देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में रामबाई अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कह रही हैं कि अगर जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं हुआ तो वह विधानसभा तक घसीटेंगी और फिर वहां जवाब देना होगा।
वायरल वीडियो पथरिया विधानसभा के बटियागढ़ ब्लॉक की दलपतपुरा ग्राम पंचायत के बोरदाकला गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का बताया रहा है, जहां रामबाई शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान वहां स्थानीय लोग और अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद थे।
विधायक रामबाई ने कहा कि वह इस लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं, लेकिन उन्हें इस प्रकार की जानकारी लगी थी कि इस कार्यक्रम को रद्द कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी उनके पास आई थी। इस बात पर उन्होंने कहा कि वह कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को चेतावनी देना चाहती हैं कि जनप्रतिनिधि को जनता ने चुना है इसलिए जनप्रतिनिधि का सम्मान करना आपका कर्तव्य है। यदि कोई कार्यक्रम कैंसिल करना है या आगे बढ़ाना है तो जनप्रतिनिधि को दो-तीन दिन पहले इसकी जानकारी देनी चाहिए, लेकिन यदि ऐसा नहीं होता तो वह विधानसभा में इसके लिए प्रश्न लगाएंगी और ऐसे अधिकारियों को विधानसभा तक घसीट ले जाएंगी यह बात याद रखना और विधानसभा में ही इस बात का जवाब देना।