फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patharia MLA Rambai said- 'If the government cannot build your house, it cannot even collapse'

MP News: 'यदि सरकार आपका मकान बना नहीं सकती तो गिरा भी नहीं सकती', सरकार के प्रति मुखर हुईं पथरिया MLA रामबाई

Mon, 03 Jul 2023 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 03:46 PM IST
सार

पथरिया विधायक रामबाई परिहार चुनाव नजदीक आते ही सरकार पर हमलावर हो गई हैं। जनता के बीच जाकर समस्याएं सुन रहीं हैं। पट्टे तोड़े जाने की बात पर उनका कहना है कि जब सरकार घर बनाकर नहीं दे सकती तो तोड़ भी नहीं सकती। मेरे रहते ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
Patharia MLA Rambai said- 'If the government cannot build your house, it cannot even collapse'
पथरिया विधायक जनता के बीच पहुंची थीं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई सिंह परिहार सरकार के प्रति मुखर हो गई हैं। अपनी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से कहा कि उनके क्षेत्र में किसी भी गरीब का घर कोई नहीं तोड़ सकता, चाहे उसके पास पट्टा हो या ना हो। सरकार यदि मकान बना नहीं सकती तो गिरा भी नहीं सकती। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार शाम विधायक रामबाई क्षेत्र भ्रमण पर थीं। वे रजवास गांव पहुंचीं तो लोगों ने कई तरह की शिकायत सुनाई। विधायक ने कहा कि एक बार में सभी समस्याएं बता दो। लोगों ने समस्या बताई तो उसमें प्रमुख समस्या गांव के लोगों को पट्टे नहीं मिलने की थी। इस पर विधायक ने कहा- पट्टे को लेकर महिलाएं पीड़ित हैं, लोग भी परेशान हैं उनकी गलती नहीं है। उन्हें पता ही नहीं कि जिन्हें पट्टे दे दिए गए हैं उनके मकान भी गिराए जा रहे हैं और ऐसे कई जमीनों के पट्टे हैं। जो एससी-एसटी समाज को दिए गए और वो लोग पट्टे लेकर तहसील में भटक रहे हैं। उन्हें कोई यह बताने वाला नहीं कि उनकी जमीन कहां पर है। 
विज्ञापन


दबंगों का कब्जा भी मिलीभगत का नतीजा
रामबाई ने कहा कि पट्टे नाम के लिए वितरित किए जा रहे हैं। चुनावी साल है इसलिए दोनों पार्टियां सिर्फ चुनावी वादे कर रही हैं। लुभावने वादे करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को यह समझना होगा कि मेरे पास ऐसे हजारों प्रमाण हैं। जिसमें लोगों को पट्टे तो दे दिए गए हैं, लेकिन जगह किसी के पास नहीं है। इतना ही नहीं विधायक ने यह भी कहा कि जंगलों में कई दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है और गरीब थोड़ी सी जगह के लिए परेशान है। दबंगों द्वारा जमीनों पर किए गए कब्जों में अधिकारियों की भी पूरी तरह से मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे रहते कोई नहीं तोड़ सकता तुम्हारा मकान
विधायक ने पथरिया विधानसभा की जनता से कहा है कि मेरे रहते परेशान मत होना। अगर सरकार आपका मकान बना नहीं सकती, तो वह गिरा भी नहीं सकती, चाहे पट्टा मिले या ना मिले। मेरे रहते किसी गरीब का मकान नहीं गिरेगा, चाहे कुछ भी हो जाए ये मेरा वादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed