{"_id":"65741dbc4898f00cf00b8db5","slug":"patalkot-and-penchvalley-express-will-run-from-december-10-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बुदनी-बरखेड़ा घाट में नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा, 10 दिसंबर से चलेगी पातालकोट और पेंचवैली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बुदनी-बरखेड़ा घाट में नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा, 10 दिसंबर से चलेगी पातालकोट और पेंचवैली एक्सप्रेस
Sat, 09 Dec 2023 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:26 PM IST
सार
MP News: छिंदवाड़ा में लंबे समय से बंद पातालकोट पेंचवैली ट्रेन दस दिसंबर से शुरू हो जाएगी। रेलवे के शेड्यूल के अनुसार 11 दिसंबर से एक बार फिर पातालकोट एक्सप्रेस और पेंचवैली एक्सप्रेस का सफर रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बुदनी-बरखेड़ा घाट में नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत बुदनी-बरखेड़ा घाट में इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण 27 नवंबर से पातालकोट और पेंचवैली ट्रेन 9 दिसंबर तक के लिए बंद कर दी गई थी। जारी हुए आदेश के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल के अंतर्गत बुदनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में बुदनी, मिडघाट, चोका एवं बरखेड़ा रेलवे स्टेशनों को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
नॉन इंटरलॉकिंग से परिचालन हुआ प्रभावित
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को करने के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था। इसके कारण छिंदवाड़ा से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में 27 नवंबर से 09 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस रद्द है। इसी प्रकार 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक छिंदवाड़ा से चलने वाली 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर एक्सप्रेस रद्द है।
विज्ञापन
शटल ट्रेन भी की जाएगी शुरू
27 नवंबर से 09 दिसंबर तक फिरोजपुर से चलने वाली 14624 फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक सिवनी से चलने वाली 14623 सिवनी फिरोजपुर एक्सप्रेस रद्द है। इसके बाद अब ट्रेन 11 दिसंबर से एक बार फिर रेग्युलर हो जाएगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से चलने वाली लोकल आमला शटल ट्रेन भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
