{"_id":"5c59bb15bdec22629b00711a","slug":"passenger-complains-uneasiness-do-not-survive-despite-emergency-landing-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री ने बेचैनी की शिकायत की, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री ने बेचैनी की शिकायत की, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद नहीं बची जान
Tue, 05 Feb 2019 10:05 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
air india
उड़ान के दौरान एक यात्री ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई। एयर इंडिया के बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाले (एआइ 503) विमान को मंगलवार को यहां राजाभोज हवाईअड्डे पर उतारा गया।
विज्ञापन
हालांकि, इसके बाद भी बेचैनी की शिकायत करने वाले यात्री जवाहर वली को बचाया नहीं जा सका। वह करीब 60 साल के थे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एयर इंडिया के ड्यूटी मैनेजर श्याम टेकाम ने बताया कि विमान के लैंडिंग के तुरंत बाद जवाहर को पास के सुदिति अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जवाहर के भाई भी मौजूद थे।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। टेकाम ने कहा कि बाद में विमान को आगे की उड़ान पर रवाना कर दिया गया।
