{"_id":"66d965bfee40c98851031e0c","slug":"panna-news-son-chased-and-beat-his-elderly-parents-in-field-it-is-a-matter-of-land-dispute-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna News: बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जमीन विवाद का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna News: बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जमीन विवाद का है मामला
Thu, 05 Sep 2024 01:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बेटे ने अपने बुजुर्ग मां-बार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामला गुनौर थाना एरिया के लखनपुर का है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
माता-पिता को मारते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना जिले के गुनौर थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर में जमीन विवाद के चलते एक पुत्र के द्वारा अपने ही बुजुर्ग माता-पिता को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बुजुर्ग दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुत्र रामभगत वर्मा रिटायर्ड सैनिक के द्वारा जमीन में जबरन कब्जा कर लिया गया था, जिसके बाद पिता गवड़ु वर्मा और उनकी पत्नी गुजरतिया वर्मा अपने बड़े पुत्र रामभगत वर्मा को समझाने एवं तार बाड़ी हटवाने पहुंचे थे। तभी रामभगत वर्मा ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
दोनों घायलों को परिजनों के द्वारा गुनौर के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, परिजनों के द्वारा गुनौर थाना में मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
