फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna: Jiteshwari Devi of Panna royal family was dragged out of the temple case filed

MP: पन्ना राजपरिवार की जीतेश्वरी देवी को मंदिर से घसीटकर बाहर निकाला, धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज

Fri, 08 Sep 2023 02:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 02:30 PM IST
सार

Panna News: पन्ना की महारानी जीतेश्वरी देवी को जुगल किशोर मंदिर में पूजा के दौरान अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला है। 

विज्ञापन
Panna: Jiteshwari Devi of Panna royal family was dragged out of the temple case filed
जीतेश्वरी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना मे राजपरिवार की सदस्य जीतेश्वरी देवी ने कथित तौर पर नशे में ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी की पूजा के दौरान अभद्रता की। रात सवा बजे का मामला है। कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुईं जीतेश्वरी देवी ने गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की। उन्हें रोका गया तो उन्होंने अभद्रता की। उन्हें घसीटकर मंदिर से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में गुरुवार देर रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। पूजा के दौरान महारानी जीतेश्वरी देवी को बाहर निकाला गया।  भगवान जुगल किशोर मंदिर के पट खुलते ही पुजारी आरती कर रहे थे। उस समय जीतेश्वरी देवी ने गर्भगृह में चौवर डुला रहे पुजारी से विवाद किया। उनसे छुड़ाकर खुद ही चौवर घुमाने लगीं। वह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें गर्भगृह में प्रवेश से रोका। इस विवाद बढ़ा तो वह मंदिर के गर्भगृह में घुस गईं। आरती करने लगीं। पुजारी ने उन्हें गर्भगृह के बाहर करने की कोशिश की। वह फर्श पर गिर गईं। लोगों ने उन्हें हाथ पकड़कर घसीटते हुए गर्भगृह के बाहर निकाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों से भी विवाद किया। महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें मुख्य मंदिर से बाहर किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने किया केस दर्ज 
एसपी साईं कृष्ण एस थोटा के मुताबिक परंपरा के तौर पर राजपरिवार के पुरुष चौवर डुलाने आते हैं। राजपरिवार में पुरुष के रूप में उनके बेटे को चौवर डुलाने आना था। बेटा नहीं आया तो जीतेश्वरी देवी खुद आगे बढ़ गईं। वह आरती करने मंदिर के गर्भगृह में चलीं गई थीं। चूंकि, वे बेवा हैं, इसलिए उनका आरती करना उचित नहीं था। उन्हें बाहर निकाला गया। । मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने भी घटनाक्रम को दुखद बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर समिति ने की शिकायत
डीएसपी राजीव भदौरिया ने बताया कि जीतेश्वरी देवी के विरुद्ध मंदिर समिति ने शिकायत की है। जिस पर धारा 295-A और 353 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।  पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी को फिल्मी स्टाइल में पन्ना पुलिस ने बीच बाजार से हिरासत में लिया।

स्टाफ के साथ मारपीट
इससे पहले भी जीतेश्वरी देवी को स्टाफ के मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed