फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patne River in Spate; High Alert Issued in Shahnagar and Powai, Four-Day Holiday Declared

पन्ना में तेंदूघाट डैम के पांच गेट खुले: पतने नदी उफान पर, शाहनगर-पवई में अलर्ट जारी; चार दिन का अवकाश घोषित

Fri, 21 Aug 2026 07:04 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 07:04 PM IST
सार

पन्ना में लगातार भारी बारिश के चलते तेंदूघाट डैम के पांच गेट खोल दिए गए हैं, जिससे पतने नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने पवई और शाहनगर में हाई अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में जलभराव और संपर्क बाधित है। कक्षा नर्सरी से आठवीं तक चार दिन स्कूल बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
Patne River in Spate; High Alert Issued in Shahnagar and Powai, Four-Day Holiday Declared
उफनते पानी में से बाइक लेकर निकलते ग्रामीण

विस्तार

पन्ना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पवई स्थित तेंदूघाट डैम के पांच गेट खोल दिए गए हैं। डैम के गेट खुलने से पतने नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे बसे निचले इलाकों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पवई और शाहनगर तहसील क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है तथा लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों के ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पूरा मामला पवई थाना क्षेत्र का है, जहां प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। वहीं प्रशासन ने नाली नाली में बहाव तेज होने के कारण लोगों से पार न करने की अपील की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पन्ना में बाघिन नदी उफान पर, 12 से अधिक गांव का जिले से संपर्क से टूटा; घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कई तहसीलों में जल भराव की स्थिति
देखा जाए तो पन्ना जिले में जल भराव की स्थिति है। केन नदी से लगे हरसा गांव में नाला उफान पर है, जिस पर लोग जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे हैं। वहीं अजयगढ़ में भी जल भराव की स्थिति है। जिला मुख्यालय से करीब 24 गांव का संपर्क टूट गया है।

कलेक्टर ने चार दिनों का अवकाश किया घोषित
पन्ना जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अब हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। कई तहसीलों का जिला स्तर से संपर्क टूट गया है, वहीं प्रशासन ने अपील की है कि जल भराव की स्थिति में नदी नालों को पर ना करें। तेंदू गेट डैम के पांच गेट खोलने पड़े हैं, जिससे भाग्य नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बोरी सहित अजयगढ़ के कई क्षेत्र और टाइगर रिजर्व से जुड़े हरसा गांव का नाला भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। प्रशासन ने अगले चार दिनों तक कक्षा नर्सरी से आठवीं तक का शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

पन्ना में तेंदू घाट डैम के पांच गेट खोले गए पत्नी नदी का जल स्तर बढ़ा निचली बस्तियों में हाई अल

जान जोखिम में डालकर नदी-नाले पार कर रहे लोग। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed