{"_id":"631d64a9f911e43be41b9770","slug":"a-woman-cop-brutally-beats-up-a-minor-on-suspicion-of-stealing-mangalsutra-in-panna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna: मंगलसूत्र चोरी के शक में नाबालिग को बेरहमी से पीटा, महिला आरक्षक ने पिटाई के बाद धमकाया भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna: मंगलसूत्र चोरी के शक में नाबालिग को बेरहमी से पीटा, महिला आरक्षक ने पिटाई के बाद धमकाया भी
Sun, 11 Sep 2022 10:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:01 AM IST
सार
पन्ना जिले के आगरा मोहल्ले में एक महिला आरक्षक द्वारा 13 साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटने का मामला आया है
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मासूम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना जिले में एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा एक 12 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मामला पन्ना कोतवाली अंतर्गत आगरा मोहल्ला का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय मासूम बालिका को मंगलसूत्र चोरी के आरोप में महिला आरक्षक ने स्कूल की कक्षा से ले जाकर बंद कर बाल पकड़कर पटक-पटक कर और डंडों से पीटा। वहीं, बच्ची को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित मासूम बालिका और परिवार दहशत में है।
फिलहाल घायल बालिका जिला चिकित्सालय में भर्ती है। महिला पुलिसकर्मी की धमकी की वजह से पूरा परिवार दहशत में है। हिम्मत करके पीड़ित परिवार ने एसपी को लिखित शिकायती आवेदन पत्र दिया है। बताया जा रहा है कि अफसाना बेगम पति वसीम खान निवासी वार्ड नंबर 11 आगरा मोहल्ला निवासी सानिया खातून (उम्र 12 वर्ष) राघवेंद्र टोला शासकीय माध्यमिक शाला पन्ना में पढ़ने गई थी, जहां क्लास से कोतवाली पन्ना की महिला पुलिस आरक्षक उसे ले गई और उसकी जमकर पिटाई की गई। बालिका को अंदरूनी चोटें आई हैं।