फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panic of Danda Bank in Shivpuri: 14 lakhs paid against the loan of 4 lakhs, yet the recovery agents took away

शिवपुरी में डंडा बैंक की दहशत: 4 लाख की उधारी के बदले चुकाए 14 लाख रुपये फिर भी उठा ले गए रिकवरी एजेंट

Tue, 08 Mar 2022 05:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 05:38 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में डंडा बैंक के चंगुल में फंसे दो युवकों के लापता होने का मामला सामने आया है। युवकों ने डंडा बैंक से पैसे उधार लिए थे, मूल रकम चुकाने के बाद भी ब्याज के पैसों की रकम खत्म नहीं हुई।

विज्ञापन
Panic of Danda Bank in Shivpuri: 14 lakhs paid against the loan of 4 lakhs, yet the recovery agents took away
शिवपुरी में डंडा बैंक की दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में डंडा बैंक के रिकवरी एजेंट द्वारा दो युवकों की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। जिले के दो युवकों ने डंडा बैंक से पैसे उधार लिए थे, मूल रकम चुकाने के बाद भी डंडा बैंक की उधारी खत्म नहीं हुई। परिजनों ने लापता युवकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ताजा मामला शिवपुरी जिले के पोहरी रोड सिद्धि विनायक अस्पताल के पास का है। यहां रहने वाला विनय शिवहरे बीते 7 दिनों से लापता हैं, उनके पिता दीनदयाल शिवहरे ने सिटी कोतवाली में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार विनय शिवहरे ने डंडा बैंक के 16-17 लोगों से पैसें उधार लिए थे ,पैसे लौटाने के बाद भी डंडा बैंक के सदस्यों ने पैसों की मांग बंद नहीं की। वहीं, जिले के ही सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक देव सिंह का नाती भी बीते कई दिनों से लापता है। उसने डंडा बैंक से 4 लाख रुपये उधार लिए थे और 14 लाख रुपये लौटाने के बाद भी उधारी खत्म नहीं हुई, डंडा बैंक द्वारा 20 लाख रुपये की मांग कर की जा रही थी।
विज्ञापन


हाल ही में लापता हुए विनय शिवहरे के पिता दीनदयाल शिवहरे ने पुलिस को बताया कि उनके पास बेटे विनय का मैसेज के माध्यम से संदेश आया था। बेटे विनय ने 16-17 लोगों से उधार पैसा लिया था। मूलधन वापस करने के बाद भी अतिरिक्त पैसों की मांग की जा रही है। उनका बेटा लापता है। ब्याज की राशि नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। विनय शिवहरे ने इस मामले से जुड़े सभी डंडा बैंक के सदस्यों के नाम भी अपने पिता को मैसेज किए हैं। फरियादी की शिकायत पर 17 लोगों के खिलाफ 386 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस डंडा बैंक के सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों को सता रही अनहोनी की चिंता
विनय शिवहरे के पिता दीनदयाल शिवहरे ने बताया कि डंडा बैंक के कारण जिले के कई घर बर्बाद हो चुके हैं, उन्होंने ऐसी कई घटनाएं पहले भी देखी हैं। उनका बेटा बीते एक सप्ताह से घर से लापता है। बेटे ने मैसेज सेंड कर डंडा बैंक के चंगुल में फंसने की सूचना दी है। उसके साथ कोई अनहोनी घठित न हो इसकी चिंता घर वालों को सता रही है। 

सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का नाती भी हो चुका है गायब 
डंडा बैंक से परेशान होकर शिकायत करने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई फरियादी थाने पहुंच चुके हैं। कुछ दिनों पहले लापता हुए सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक देव सिंह के नाती अभिषेक सिंह चन्देल ने 4 लाख रुपये व्यापार के लिए डंडा बैंक से लिए थे, जिसके एवज में वह दुकान बेचकर 14 लाख रुपये दे चुका था। इसके बावजूद डंडा बैंक के सरगना उससे 20 लाख रुपये मांग रहे थे। 


ऐसे निशाना बनाता है डंडा बैंक 
डंडा बैंक की टीम एक सुनियोजित तरीके से काम करते हुए लोगों को अपने जाल में फंसाती है। डंडा बैंक पहले ऐसे लोगों की तलाश करता है, जो व्यापार में घाटा उठा रहे हों या जिन्हें पैसों की आवश्यकता हो। डंडा बैंक के सदस्य उधारी के एवज में 10 से 20 प्रतिशत ब्याज की मांग करते हैं। बैंक चैक के माध्यम से ब्याज की निश्चित राशि तय की जाती है। तय समय पर ब्याज न मिलने पर प्रति दिन के हिसाब से हजारों रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, जिसके चलते उधार लिए गए पैसे हजारों से लाखों में तब्दील हो जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed