{"_id":"5d49435e8ebc3e6c98749e64","slug":"panchayat-ordered-to-farmer-to-take-dip-in-ganga-for-hit-cow-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को खेत से भगाने पर पंचायत ने दिया गंगा में डुबकी लगाने और विशेष प्रार्थना करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को खेत से भगाने पर पंचायत ने दिया गंगा में डुबकी लगाने और विशेष प्रार्थना करने का आदेश
Tue, 06 Aug 2019 02:41 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित भरत लाल
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में पंचायत ने गाय को खेत से भगाने को लेकर एक किसान को गंगा में डुबकी लगाने और विशेष प्रार्थना करने का आदेश दिया है। शिवपुरी के मामोनी कलां गांव के के रहने वाले भरत लाल कहते हैं कि एक गाय मेरे खेत में घुस आई थी तो उसे खेत से भगाने के लिए मैंने उसको पत्थर मार दिया।
विज्ञापन
भरत लाल ने आगे कहा कि खेत से भगाने के बाद वो गाय नदी में गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसपर पंचायत ने उसे गंगा में डुबकी लगाने और विशेष प्रार्थना करने का आदेश दिया। जब मैंने आदेश का पालन नहीं किया तो ग्रामीणों ने हमारा बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना पर शिवपुरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि मुझे घटना की कोई जानकारी नहीं है। हम जानकारी इकट्ठा करेंगे और सभी तथ्यों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन
MP:Bharat Lal of Mamoni Kalan village, Shivpuri, says, Panchayat ordered him to take dip in Ganga&offer special prayers,after he hit a cow with a stone when it entered his farm&it later died after falling into river.If I don't follow the orders then villagers will boycott us. pic.twitter.com/3wnGLMc3Qn
— ANI (@ANI) August 6, 2019
