फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pakistani ISI trying to prove Raju from Khandwa as Indian spy

मध्यप्रदेश: खंडवा के राजू को जासूस साबित करने में जुटा पाक, इधर मां की तबीयत बिगड़ी

Mon, 12 Aug 2019 12:42 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 12 Aug 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Pakistani ISI trying to prove Raju from Khandwa as Indian spy
राजू पाकिस्तान की हिरासत में - फोटो : special arrangement
जासूसी के आरोप में पकड़े गए मध्यप्रदेश के खंडवा के रहने वाले राजू को पाकिस्तानी पुलिस और आईएसआई भारत का खुफिया एजेंट साबित करने की साजिश रच रही हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई राजू के खिलाफ फर्जी सबूत जुटाने में लगी हुई है। वहीं, बेटे को पाकिस्तान में गिरफ्तार होने की खबर सुनकर राजू की मां की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


राजू को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही पाकिस्तान की मीडिया में उसे भारत का जासूस बताया जा रहा है। जबकि राजू के परिवार ने दावा किया है कि उसकी मानसिक हालत सही नहीं है। वह भटककर सीमा पार पाकिस्तान चला गया था।
विज्ञापन


खंडवा जिले के ईंधावड़ी गांव के निवासी राजू के छोटे भाई दिलीप ने बताया कि सादे कपड़ों में दो व्यक्ति हमारे पास आये थे। उन्होंने अपने मोबाइल पर मुझे तस्वीरें दिखाई। उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति मानसिक रुप से विक्षिप्त मेरा बड़ा भाई राजू है। दिलीप ने कहा कि राजू पिछले 15 सालों से मानसिक तौर पर बीमार हैं और उसके लिए एक दो माह तक घर नहीं लौटना आम बात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि हमारा परिवार उसकी मानसिक बीमारी का इलाज करा पाये। उसने बताया कि पिता लक्ष्मण खेत मजदूर हैं और इससे ही उनका घर चलता है।

उसने बताया कि पांचवी कक्षा में फेल होने के बाद राजू ने स्कूल जाना बंद कर दिया और मानसिक बीमारी की हालत में वह घर के आसपास सड़क पर लोगों से खाने की चीजें मांगता था। 


दिलीप ने कहा कि कुछ समय पहले राजू घर से चला गया था और एक पखवाड़े से सूचना मिली थी कि वह पास के इलाकों में घूम रहा है। लेकिन इस खबर से हम हैरान है कि उसे पाकिस्तान की जेल में डाल दिया गया है। हम यह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि वह बिना पैसे के पाकिस्तान कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed