{"_id":"5c9cd85bbdec22141b2b5b76","slug":"painful-end-of-marriage-of-girl-marriage-death-of-mother-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की प्रेम विवाह के फैसले का दर्दनाक अंत, मां-बेटी की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की प्रेम विवाह के फैसले का दर्दनाक अंत, मां-बेटी की जलकर मौत
Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 20 वर्षीय युवती के प्रेम विवाह के अडिग फैसले से क्रोधित होकर उसकी मां ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। मां को बचाने के प्रयास में युवती भी जल गयी और इलाज के दौरान मां-बेटी की मौत हो गयी । बड़गोंदा पुलिस थाने के प्रभारी अंकित जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि गवली पलासिया गांव के खेड़ा मोहल्ला में हुए इस घटनाक्रम में मरने वालों की पहचान संतरा बाई और उसकी बेटी ममता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की शुरूआती जांच के हवाले से बताया कि ममता के परिवारवाले उसकी शादी के लिये रिश्ता देख रहे थे, जबकि युवती इस बात पर अड़ी थी कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी, हालांकि, बेटी का प्रेम विवाह मां को कतई मंजूर नहीं था ।
विज्ञापन
जायसवाल ने कहा कि प्रेम विवाह की बात को लेकर मां-बेटी के बीच हफ्ते भर से जारी विवाद कल बुधवार दोपहर को इतना बढ़ गया कि संतरा बाई ने घर में रखा केरोसीन खुद पर छिड़ककर कथित रूप से आग लगा ली। मां को बचाने के लिये उसके पास दौड़कर पहुंची युवती भी लपटों की जद में आ गयी। इन दोनों को बचाने में ममता का पिता आशाराम भी झुलस गया ।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि अग्निकांड के शिकार परिवार के तीनों सदस्यों को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान संतरा बाई की बुधवार रात मौत हो गयी, जबकि उसकी बेटी ममता ने बृहस्पतिवार की सुबह दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि आशाराम की हालत खतरे से बाहर है। जायसवाल ने बताया कि अस्पताल में दम तोड़ने से पहले संतराबाई के दिये बयान से घटनाक्रम की पुष्टि हुई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
