फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Orchha: Orchha palace was built in 22 years, Jahangir stayed there for only one day

Orchha: 22 साल में बना ओरछा का महल, सिर्फ एक दिन रुके उसमें जहांगीर

Wed, 18 Dec 2024 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओरछा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओरछा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 08:41 PM IST
सार

ओरछा जल्द ही यूनेस्को की सूची में शामिल होने वाला है। ये जगह राजा राम मंदिर, जहांगीर महल, और प्राचीन पेंटिंग्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां फिल्म शूटिंग और प्री-वेडिंग शूट बढ़ रहे हैं। खुदाई में 400 साल पुरानी बस्ती मिली, जिसे पुरातत्व विभाग विकसित कर रहा है।

विज्ञापन
Orchha: Orchha palace was built in 22 years, Jahangir stayed there for only one day
ओरछा के महल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओरछा पर्यटन के नक्शे पर तेजी से चमकने लगा है। जल्दी ही इसे यूनेस्को की सूची में शामिल भी किया जा रहा है। ओरछा का राजा राम मंदिर, महल, किले प्राचीन पेंटिंग और घना जंगल पर्यटकों को ही नहीं बल्कि मुंबई के फिल्मकारों को भी लुभाने लगा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लुकाछिपी-3 की शूटिंग भी ओरछा में हुई। पहले भी कुछ फिल्में यहां शूट हो चुकी है।
विज्ञापन


राजा राम मंदिर के बाद ओरछा का सबसे बड़ा आकर्षण सात मंजिला महल है। यहां ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। यह महल दोस्ती की मिसाल माना जाता है। यहां के राजा बीर सिंह बुंदेला अकबर के बेटे सलीम के मित्र थे। बीर सिंह ने अपनी दोस्ती को यादगार बनाने के लिए आलीशान महल बनवाया। इसकी वास्तुकला भी इंडो इस्लामिक शैली की है। 
विज्ञापन


इस महल को बनवाने के लिए वीर सिंह को 22 साल लगे। जब सलीम राजा बने और उन्हें जहांगीर की उपाधि मिली तो बीर सिंह ने उन्हें ओरछा आमंत्रित किया था।  उन्होंने अपने महल का नाम जहांगीर के नाम पर रखा। जहांगीर 22 साल में तैयार हुए इस महल में सिर्फ एक रात रुके। इसके बाद 200 से अधिक कमरों के इस महल का उपयोग गेस्ट हाउस की तरह होता रहा। आजकल यहां पर प्री वेडिंग शूट भी काफी होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Orchha: Orchha palace was built in 22 years, Jahangir stayed there for only one day
ओरछा के महल - फोटो : अमर उजाला
ओरछा में किसी वीवीआईपी को नहीं दी जाती सलामी
ओरछा के राजा राम हैं। यहां उनका एक मंदिर है। रोज आरती के समय मध्यप्रदेश पुलिस की तरफ से मंदिर में गार्ड ऑफ ऑनर भगवान राम को दिया जाता है। पूरे ओरछा में कोई भी वीवीआईपी आता है तो उन्हें अधिकारी सलामी नहीं देते। सिर्फ गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया जाता है। ओरछा में वीवीआईपी भी खुद को सामान्य मानते हैं और मंदिर में दर्शन करते हैं।

खुदाई में मिली बस्ती
ओरछा में जहांगीर महल के समीप खुदाई में डेढ़ साल पहले चार सौ साल पुरानी बस्ती मिली। उसमें राज दरबार से जुड़े लोगों के परिवार रहते थे। उस हिस्से को भी पुरातत्व विभाग संवार रहा है। आने वाले दिनों में वह बस्ती भी दर्शनीय स्थल का रूप लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed