{"_id":"627d02b58f77bb55f6519a33","slug":"one-sided-love-of-the-girl-left-even-food-and-drink-to-get-the-lover-the-troubled-youth-reached-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: मुरैना की युवती का एकतरफा प्यार, प्रेमी को पाने के लिए खाना-पीना तक छोड़ा, परेशान युवक पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: मुरैना की युवती का एकतरफा प्यार, प्रेमी को पाने के लिए खाना-पीना तक छोड़ा, परेशान युवक पहुंचा थाने
Thu, 12 May 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 06:21 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एकतरफा प्रेम की कहानी चर्चा में है। एक युवती ने प्रेम का इजहार किया पर युवती ने मना कर दिया। युवती ने खाना-पीना तक छोड़ दिया। युवती के घरवाले युवती के घरवालों पर दवाब डाल रहे हैं, धमका रहे हैं। परेशान युवक ने अब पुलिस की शरण ली है।
विज्ञापन
A Lady
- फोटो : Pixabay
विस्तार
मुरैना जिले में एक युवक उसके प्रेम में पड़ी युवती से परेशान है। युवती के घरवाले भी युवक को धमका रहे हैं। युवती ने खाना-पीना तक छोड़ दिया। परेशान युवक ने अब पुलिस की शरण ली है।
जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र का है। एकतरफा प्रेम से परेशान युवक ने पुलिस में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। उसे प्रेम प्रसंग के चलते धमकी मिल रही हैं। इसका कारण है युवती का एकतरफा प्रेम...। ग्राम पंचायत टोंगा की रहने वाली 22 वर्षीय युवती को पास के ही गांव के रहने वाले नबलेश कुशवाह से प्यार हो गया। करीब दो साल से युवती युवक से प्रेम करती है। युवती ने कई बार युवक से प्यार का इजहार किया, लेकिन युवक ने मना कर दिया। युवती का साफ कहना है कि शादी करेगी तो उसी लड़के से करेगी वरना अपनी जान दे देगी। लड़की के घर वाले भी शादी के लिए तैयार हैं लेकिन लड़का शादी के लिए तैयार नहीं है।
युवती ने प्रेम के चलते खाना-पीना भी त्याग कर दिया। प्रेम प्रसंग का पता जब लड़की के घरवालों को चला तो वे लोग युवक एवं युवक के परिजनों को घर पर आकर धमकाने लगे। युवक एवं युवती एक ही जाति के होने के कारण गांव मे पंचायत भी बिठाई गई। जब दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो युवती ने सभी के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया। प्यार मे पागल हुई युवती को जब युवक ने मना किया तो युवती ने जान देने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
युवती के परिजन आए दिन युवक के घर जाकर जान से मारने की धमकी देते हैं। लड़के ने एक साल पहले भी सबलगढ़ थाने में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण लड़की का पिता एवं भाई लड़के के घर आकर मारपीट के साथ धमकियां भी देते रहते हैं। इस सबसे तंग आकर लड़के ने फिर सबलगढ़ थाने पहुंचकर आवेदन दिया है एवं अपनी सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है लड़की और परिवारजनों को बुलाया गया है। अगर लड़की नहीं मानती है तो लड़के की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा।