{"_id":"6301e35fb4e8a757004747b7","slug":"one-person-injured-knife-attack-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: टोटी चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों के बीच विवाद, चाकू से हमले में एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: टोटी चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों के बीच विवाद, चाकू से हमले में एक गंभीर घायल
Sun, 21 Aug 2022 01:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:19 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के तहत आने वाले कुंडीपुरा थाना एरिया में चाकू से गोदकर लहुलूहान करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के वनगांव में सार्वजनिक नल की टोटी चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक व्यक्ति ने दूसरे पर हमला करते हुए चाकूओं से गोदकर लहुलूहान कर दिया। वारदात कुंडीपुरा थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कुंडीपुरा पुलिस के मुताबिक, वनगांव निवासी दीप सिंह (30) पिता जब्बार सिंह सिंदरामी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो शुक्रवार के दिन गांव में आयोजित राम सत्ता कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस दौरान गांव में रहने वाले सचिन (36) पिता गणेश धुर्वे नामक युवक ने उस पर नल की टोटी चुराने का आरोप लगा दिया। दोनों के बीच बात कहासुनी पर खत्म हो गई।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद रात को दोबारा सचिन ने दीप सिंह को फोन कर पूछा कि कहां है, जब दीप ने बताया कि वो बाजार चौक की पुलिया के पास बैठा है तो सचिन वहां पहुंचा और दीप सिंह से विवाद करते हुए उसे अचानक चाकूओं से गोदना शुरु कर दिया। इस दौरान दीप सिंह को गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर सचिन धुर्वे के खिलाफ धारा 294, 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
