{"_id":"5e3a449a45586267935c1618","slug":"one-kg-gold-brought-from-dubai-hidden-in-mixer-grinder-parts-recovered-at-indore-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में छिपाकर दुबई से लाया एक किलो सोना, इंदौर हवाई अड्डे पर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में छिपाकर दुबई से लाया एक किलो सोना, इंदौर हवाई अड्डे पर बरामद
Wed, 05 Feb 2020 09:59 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक किलो सोना के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एअर इंडिया के एक विमान से दुबई से पहुंचे एक यात्री के पास जांच के दौरान करीब एक किलोग्राम सोना बरामद हुआ। यात्री मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में सोना छिपाकर लाया था।
विज्ञापन
हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एअर इंडिया की दुबई-इंदौर उड़ान (एआई 904) मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात यहां पहुंची थी। विमान में उतरने वाले एक यात्री को हवाई अड्डे पर तैनात एक खुफिया टीम ने तकरीबन एक किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोने की यह खेप मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में छिपाकर लाई गयी थी। सोने की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
