फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One accused arrested while hunting chital caught by forest workers in Bandhavgarh tiger reserve

Bandhavgarh Tiger Reserve: चीतल का शिकार करते एक आरोपी गिरफ्तार, गश्ती अभियान में घूम रहे वनकर्मियों ने पकड़ा

Mon, 06 Feb 2023 03:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 03:49 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज में वनकर्मियों ने एक शिकारी को चीतल का शिकार करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मृत चीतल भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
One accused arrested while hunting chital caught by forest workers in Bandhavgarh tiger reserve
चीतल का शिकार करते आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आये दिन जंगली जानवरों का शिकार करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है धमोखर रेंज में सामने आया है। उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत एक चीतल का शिकार किया गया था। जानकारी मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कर्मचारियों ने गश्ती अभियान के अंतर्गत सोमवार को वन परिक्षेत्र धमोखर से एक चीतल का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल में एक मृत चीतल को उठा कर ले जा रहा था। उसके साथ अन्य मोटरसाइकिल में चार लोग थे,  जो कि वनकर्मियों को देख फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी के पास से चीतल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी का नाम संजय यादव निवासी सलैया बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। साथ ही वन विभाग की टीम के ने मृत चीतल के शव का पोस्टमार्टम के बाद सक्षम अधिकारी के सामने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed