फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar : Leopard found injured in the field, Forest Department appealed to villagers to stay away from it

Omkareshwar News : खेत में घायल पड़ा मिला तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से दूर रहने की अपील की

Mon, 02 Sep 2024 01:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 01:04 PM IST
सार

कई दिनों से ओंकारेश्वर के आसपास के इलाकों में घूम रहा तेंदुआ आज धावड़िया ग्राम में एक खेत में घायल पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खंडवा से रेस्क्यू टीम को बुलाया है साथ ही ग्रामीणों से तेंदुए का पास नहीं जाने की अपील की है।

विज्ञापन
Omkareshwar : Leopard found injured in the field, Forest Department appealed to villagers to stay away from it
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओंकारेश्वर के समीप धावड़िया ग्राम के खेत में घायल अवस्था में तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने तेंदुए के रेस्क्यू के लिए खंडवा से टीम बुलाई है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे घायल तेंदुए के आसपास न जाएं क्योंकि वह घायल अवस्था में भी हमला कर सकता है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विगत कई दिनों से ओंकारेश्वर के आसपास तेंदुए कामूवमेंट था। वन विभाग भी लगातार उसे खोजने की कोशिश कर रहा था लेकिन तेंदुआ कहीं भी दिखाई नहीं दिया। आज सुबह एक खेत में घायल अवस्था में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई वन विभाग के डिप्टी रेंजर रामखंडे घटनास्थल पर पहुंचे हैं और लोगों से अपील की है कि तेंदुए के पास नहीं जाएं, वह घायल अवस्था में है और हमला कर सकता है।
विज्ञापन


ज्ञात हो ओंकारेश्वर के आसपास घने जंगल हैं और कई दिनों से लगातार ओंकारेश्वर सहित आसपास के गांव तेंदुए का मूवमेंट दिखाई दिया था, जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को भी दी लेकिन तमाम कोशिशें के बाद वन विभाग तेंदुए को नहीं खोज  पाया लेकिन सोमवार को सुबह धावड़िया ग्राम के खेत में तेंदुआ घायल अवस्था में मिला है। वह कैसे घायल हुआ? या किसी ने उसका शिकार करने की कोशिश की है, इसकी भी जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed