{"_id":"6aa6d55cd9b13e01600bd080","slug":"omkareshwar-kothi-helipad-gate-girl-death-congress-quality-fixing-probe-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओंकारेश्वर: हेलीपैड के गेट से बच्ची की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, गेट की गुणवत्ता और फिटिंग की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओंकारेश्वर: हेलीपैड के गेट से बच्ची की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, गेट की गुणवत्ता और फिटिंग की जांच की मांग
Sun, 13 Sep 2026 10:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:25 PM IST
सार
ओंकारेश्वर के कोठी हेलीपैड पर लोहे का गेट गिरने से चार वर्षीय दिव्या की मौत के मामले में कांग्रेस ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह ने गेट की डिजाइन, सामग्री और फिटिंग की तकनीकी जांच की मांग की। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उत्तम पाल सिंह खंडवा जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोठी हेलीपैड पर लोहे का गेट गिरने से चार वर्षीय बच्ची दिव्या की मौत के मामले में कांग्रेस ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह रविवार को मृतक बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
उत्तम पाल सिंह ने कहा कि करीब दो माह पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर दौरे के दौरान कोठी हेलीपैड पर यह गेट लगाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गेट को पर्याप्त मजबूती के बिना लगाया गया था और उसकी फिटिंग में महज एक बाम्बे कील के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि गेट सामान्य रूप से तीन-चार वर्ष के बच्चों का भार भी सहन नहीं कर पाया और उसके गिरने से मासूम की जान चली गई, तो निर्माण एवं फिटिंग की गुणवत्ता की जांच होना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में हादसा: हेलीपैड का तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चों पर गिरा, चार साल की दिव्या की मौत; भाई घायल
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए गेट की डिजाइन, निर्माण सामग्री, फिटिंग और उसे लगाने वाले ठेकेदार सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। उत्तम पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में खंडवा कलेक्टर से भी चर्चा की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एक के बाद एक हादसों पर उठे सवाल
कांग्रेस नेता ने ओंकारेश्वर में हाल के हादसों का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ समय पहले ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र के पास सीवरेज लाइन में गिरने से एक बच्चे की मौत हुई थी। अब कोठी हेलीपैड पर गेट गिरने से चार वर्षीय बच्ची की जान चली गई। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से विकास कार्यों में सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता की निगरानी को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
उत्तम पाल सिंह ने प्रशासन से मांग की कि कोठी हेलीपैड पर लगाए गए गेट की गुणवत्ता और उसकी फिटिंग की तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।