फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ombudsman seized 200 crore rupee from ips officer

MP में दबोचा IPS, कमाई जानकार चौंक जाएंगे आप

Fri, 16 May 2014 12:33 AM IST
Updated Fri, 16 May 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
ombudsman seized 200 crore rupee from ips officer

मध्य प्रदेश में महानिरीक्षक (कम्युनिटी) मयंक जैन के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारकर उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने करीब 200 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है।

विज्ञापन


उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर, देवास और रीवा में एकसाथ छापामार कार्रवाई की है। मयंक जैन अभी पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी कम्युनिटी के पद पर पदस्थ हैं। उनके खिलाफ उज्जैन लोकायुक्त में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


करोड़ो रुपए की जमीन सीज

ombudsman seized 200 crore rupee from ips officer

लोकायुक्त सूत्रों का कहना है कि छापों के दौरान करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इसमें मकान और जमीन के दस्तावेज शामिल हैं। लोकायुक्त को इंदौर के कंचन सागर अपार्टमेंट के दफ्तर में ऑनलाइन शापिंग के बारे में भी जानकारी मिली है।

लोकायुक्त सूत्रों का कहना है कि इस दफ्तर को मयंक जैन संचालित करते रहे हैं। छापे में 3 फ्लैट इंदौर में, 1 क्रैशर मशीन इंदौर में, दो मैरिज गॉर्डन भोपाल में, तीन फ्लैट भोपाल में, दो नर्सिंग होम, एक भोपाल और दूसरा रीवा में, 43 एकड़ जमीन भोपाल में, 5 एकड़ जमीन उज्जैन में, 25 एकड़ जमीन भोपाल के बीआईएफसीटी में, इंदौर के ओल्ड पलासिया में तीन प्लॉट की जानकारी मिली है।

1995 बैच के हैं ऑफिसर

ombudsman seized 200 crore rupee from ips officer

मयंक जैन 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इंदौर में सदर बाजार एएसपी, 1998 में एसडीओपी मंदसौर के जावद में , डीएसपी भिंड 1999, एआईजी पीएचक्यू भोपाल 2001, बड़वानी एसपी 2001 से 2003, एसपी झाबुआ 2003 से 2004, एसपी सीधी 2004-2005, एसपी पीटीआईएस इंदौर 2005, कमांडेंट 15 वीं बटालियन इंदौर 2005, एसपी जीआरपी इंदौर 2007-2008, एसपी देवास- 2008, डिप्टी सेक्रेट्री होम 2008-09, कमांडेंट इंदौर 2009, एसपी रतलाम 2009, डीआईजी उज्जैन- 2010 रहे हैं। वह उज्जैन के बाद भोपाल सीईओ डिंडोरी भी रहे।


मध्यप्रदेश के लोकायुक्त जस्टिस पीपी नावलेकर ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और साथ ही कोई कितना भी रसूखदार क्यों ना हो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed